आज फिर दो कुंभकरणों का मेल हुआ romantic shayari ,

On: April 14, 2025 7:54 PM
Follow Us:
आज फिर दो कुंभकरणों का मेल हुआ romantic shayari ,

आज फिर दो कुंभकरणों का मेल हुआ romantic shayari ,

आज फिर दो कुंभकरणों का मेल हुआ ,

आज फिर सियासत के पाँव भारी है ।

 

वादिये हुश्न का नज़ारा इतना दिलकश न था ,

कुछ मेहरबानियाँ हमारे लबों की समझो की हर नज़ारा महलक़ा बना दिए ।

dard shayari 

मौत हुश्न के चौखट पर मुक़र्रर थी ,

इश्क़ बैरंग ख़त सा बना दर दर घूमता रहा ।

 

टूट कर अश्क़ों की टपकती हैं बूँदें ,

नाज़ुक था दिल इतना भी इश्क़ में घायल तो न था ।

 

दिल के नाज़ुक तारों सा वादा था तेरा ,

एक तार टूटा ज़िन्दगी की सरगम बदल गयी ।

 

हमसे दिल ए नाज़ुक भी सम्हाला नहीं जाता ,

गोया उनसे दिलों के दिलबर निकाले नहीं जाते ।

 

अरमानों के जलते बुझते सरारों से नाज़ुक क्या था ,

दिल जला के आये आशिक़ों से तज़ुर्बा ए इश्क़ मत पूछो ।

 

ज़र्द पत्तों से आहट होती है ,

न जाना इश्क़ की गली में सैकड़ों दरीचा ए दिल बनाये बैठे हैं ।

 

जो थम जाती है फर्श पर तेरे पाज़ेब की झन झन ,

तेरे कदमों की थिरकन से पहले दिल की धड़कन मचल सी जाती है ।

 

तेरी नज़रों की ज़ुम्बिश ने थाम रखे थे सुख़नवर कितने ,

जो तेरे लब थिरक जाते तो बज़्म सर ए शाम बहक जाती ।

 

सारी नाज़ुक ख़्याली वादी ए ग़ुल में ही नहीं ,

अंजुमन की कलियाँ भी कमसिन हैं नाज़ुक हैं ।

 

परदे और भी उठेगे अभी लाशों से,

रूहों की नुमाईश तो अभी बाकी है ।

 

अक्सर मासूम शक्ल ओ सूरत वाले ,

सुना है तिलिस्मी गज़ब के होते हैं ।

 

वहाँ बादलों के मिलने से आग लगती थी ,

यहाँ दिलों के मिलने का सुबा नहीं होता ।

 

मेहबूब बिकता है ख़ुदा बिकता है ,

कारोबारी ज़माने में बोली लगाओ वाली पत्थरों की शक्ल में इंसान बिकता है ।

 

जाम कम था क्या मयख़ाने में वाली ,

गोया आँख भर के पैमाना सारा पिला दिया मुझको ।

 

मौसमो सी लगती है ये मोहब्बत ,

विसाल ए यार हिज़्र फिर तन्हाई ।

real ghost stories in hindi pdf

दो जवाँ दिल क्या मिले तन्हा घनेरी रातों में ,

अरमानो में साज़ बजने लगे और मुशायरा सजने लगा खुले आसमानो में ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment