उड़द दाल की कचौड़ी indian recipes on hindi ,

On: July 5, 2026 3:57 PM
Follow Us:
उड़द दाल की कचौड़ी indian recipes on hindi ,

उड़द दाल की कचौड़ी indian recipes on hindi ,

दोस्तों आज हम बेहद स्वादिष्ट उड़द दाल की कचौड़ी बनाना सीखेंगे , इसके लिए आवश्यक सामग्री और बनाने की विधि

नीचे लिखी है , चलिए दोस्तों तो सीखते हैं उड़द दाल की कचौड़ी।

आवश्यक सामग्री

१०० ग्राम छिलका रहित उड़द की दाल ,

२५० ग्राम मैदा , सौंफ १० ग्राम ,

गरम मसाला १ छोटा चम्मच ,

धनिया पाउडर १० ग्राम ,

आधा चम्मच पिसी लाल मिर्च ,

२५० मिलीलीटर मीठा तैल ,

हरी धनिया पत्ती,

करायल आधा टी स्पून ,

जीरा ,

बनाने की विधि

उड़द की दाल को आधा लीटर पानी डाल कर लगभग १२ घंटे फूलने दीजिये , इसके बाद दाल को पानी से अलग करके

दूसरे पानी से साफ़ कर लीजिये , अब इस दाल में थोड़ा पानी मिलाकर मिक्सी से पीस लीजिये , पीसने के बाद दाल को

किसी अलग बर्तन में निकाल लीजिये , अब सौंफ को धीमी आंच में कड़ाही पर लाल होने तक भूंजे और उसे बेलन दुरदुरा

कर ले , अब कड़ाही में दो चम्मच मीठा तैल धीमी आंच में गरम कीजिये , अब इसमें जीरा डाल दो जीरा लाल हो जाने

पर दाल के पेस्ट को इस कड़ाही में डाल दो और उसे धीमी आंच में ही लाल हो जाने तकएक छोटा चम्मच भूँजो , अब

इसमें सौंफ और घर का बना हुआ गरम मसाला पाउडर आधा चम्मच डाल दें और हरा कटा हुआ धनिया भी और

स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छे से मिश्रण तैयार कर ले।

अब मैदा लगभग एक बड़े चम्मच मीठा तैल आधा चम्मच करायल , आधा चम्मच नमक मिलाकर मैदे को अच्छी तरह

से पानी के साथ गूंद लें , अब इस गूंदे हुए मैदे की छोटी छोटी टिकियों के बीच में मसाला भर कर हल्का हल्का बेलन से

बेलें इतना बेलें की टिकिया से मसाला बाहर न निकल कर भाग जाए , अब कड़ाही में लगभग २५० गरम मीठा तैल गरम

करें और उसमे इन कचौड़ियों को धीमी आंच में गोल्डन ब्राउन होने तक तले , और अब आराम से सब कचौड़ियों को तल

ले , इसके बाद आप इन्हे दही टमाटर की चटनी और टोमेटो सॉस के साथ आराम से खाइये ।

patriotic poetry

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment