एक ताज़ा रौशनी की जुस्तजू लेकर love shayari ,

On: April 17, 2025 1:54 AM
Follow Us:
एक ताज़ा रौशनी की जुस्तजू लेकर love shayari ,

एक ताज़ा रौशनी की जुस्तजू लेकर love shayari,

एक ताज़ा रौशनी की जुस्तजू लेकर ,

दिल ए नादाँ निकल आया है शब् ए बारात में सेहर की आरज़ू लेकर ।

 

और कितने चिलमन में छुपाओगे नशेमन अपना ,

ग़म की सीलन में हर बर्क़ भीग जाता है ।

 

महज़ ज़िन्दगी जीने की ख़ातिर ,

बर्क़ पर बर्क़ करता है आदमी , आदमी की ख़ातिर ।

 

वक़्त से रंगत बदल गयी सारी ,

जितने नज़ीद क़दीम हैं सब गुज़रे यहीं से हैं ।

image shayari 

गर्द चेहरों की मुस्कराहट से शब् ए महताब दमक जाता है ,

हो गर रूबरू ए क़दीम दोस्त सारा जहां गमक जाता है ।

 

जिसकी ख़ुश्बू ए जिस्म फ़िज़ा में सुर्खरू सी है ,

वही जुस्तजू ए यार आज मेरे रूबरू सी है ।

 

जदीद क़दीम किस्से तो होते रहते हैं ,

शब् ए बज़्म हर शाम नयी शमाएं रोशन होती रहती हैं ।

 

वक़्त की गर्द में ढक जायेगा ,

क्या क़दीम क्या जदीद सबके रंग में रंग जायेगा शायर।

 

ज़ीनत ए जहां की अप्सरा वो थी कभी ,

ख़ाक ए फर्श पर मिलकर यहीं पर अब सोयी पड़ी है ।

 

कल तलक था जो अर्श पर शान ए महफ़िल यहां ,

आज फर्श पर बिखरा पड़ा है उसका कारोबार ए जहां ।

 

परी हो हूर हो या कोई अप्सरा ,

अर्श हो खुल्द हो ख़ाक ए ज़मीन ही है सबका बाकी जहां ।

 

जलते सेहराओं में अरमानो की नमी रहती है ,

एक मसर्रत की तलाश में बस उम्रें तबाह होती हैं ।

 

चमन से गुंचा ए गुल नदारद हैं गुलों से रंग ओ बू ,

मौसम ए हिज्र का असर है या फ़िराक ए यार का क़हर है ये ।

 

बारूद के ढेर पर बैठकर ये ज़ौक़ ए आतिशा हम भी रखते हैं ,

फ़िराक ए क़ाफ़िर ही सही दोस्तों पर नीयत साफ़ हम भी रखते हैं ।

love shayari 

दिल को तलब है दीदा ए यार हो इस क़दर ,

श्याम स्याह रात में सुर्ख आफताब हो जिस क़दर ।

pix taken by google

 

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment