कब्रों में सोये पड़े मुर्दों का कफ़न झाँक कर देखो funny shayari ,

On: April 23, 2025 1:08 AM
Follow Us:
कब्रों में सोये पड़े मुर्दों का कफ़न झाँक कर देखो funny shayari ,

कब्रों में सोये पड़े मुर्दों का कफ़न झाँक कर देखो funny shayari ,

कब्रों में सोये पड़े मुर्दों का कफ़न झाँक कर देखो ,

बुझा कर ख़ाक ए बदन अपना बीज कोई पौधा बन रहा है ।

 

ज़माल ए यार की खासियतें क्या बयान करें तुम्हे ,

महज़बीन इतना की चाँद शरमाये , शबनमी इतना की ज़मीन प्यासी मर जाए ।

 

मीनारों के गुम्बदों से मज़हबों का पता नहीं चलता ,

वो तो शंख और अज़ाने हैं जो इबादतों में फर्क बतला देती हैं ।

 

दूर से झाँक लेता था आशियाना हमारा ,

आज कल उसका उसके घर में कोई ठौर नहीं है ।

dosti shayari 

क़यामत से पहले की क़यामत रखूँ ,

ये आफ़त ए इश्क़ का नाम ख़ुदा की रहमत रखूँ ।

 

दुनिया बड़ी अनजान थी इब्न ए इंसान के वास्ते ,

उम्र ए दराज़ हुयी उस्ताद हो गया ।

 

परों की परवाज़ मत पूछो ,

ये बताओ आसमानी ऊँचाइयों की औक़ात क्या है ।

 

मगरूर माँसपेशियों में गज़ब की अकडन है ,

थक के चूर है बदन ज़हन में सिहरन है ।

 

दिखा दो आइना ये दौर ए वक़्त का तकाज़ा है ,

की हर चेहरे के चेहरे पर परत दर परत ग़रूर ए गर्द बैठी है ।

 

जुमलो के फाँके बस वक़्त ज़ाया है,

ये दौर ए मुफ़लिश बस कारगुज़ारी माँगता है ।

 

सियासी तारीफ़ी का पुल बाँधने से पहले ,

उन नदियों पर बाँध बनवाओ जहाँ से तैर कर बच्चे स्कूल जाते हैं ।

 

दिल के रिश्तों में ऐसा होता है ,

कहीं आग लगती है कहीं धुँआ उठता है ।

 

कहीं चोंट लगती है ,

कहीं आह का फुवां उठता है ।

 

ज़िन्दों से तर्क़ ओ ताल्लुक़ नहीं रखते ,

ये सियासी चील कौए बस मुर्दों के बदन को नोच खाते हैं ।

 

थकते नहीं थे जो कभी डींगे बघारते ,

शख्सियत बदल गयी मियाँ सत्ता सम्हालते ।

 

चाँद तारे भी शब् ए बरात में हो रहे शामिल ,

इश्क़ प्यासा है ज़माल ए यार है क़ातिल ।

sad shayari

तेरी शख्सियत के जैसा यहाँ कुछ भी नहीं ,

बस तेरे मुताल्लिक़ चाँद सादा सादा है  ।

 

बर्क़ न कर दबी कब्रों पर ,

तेरी शख्सियत से दबी रूहें मचल जाएँगी ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment