ख़ुदा ख़ैर करे रश्म ए उल्फ़त के मारों का good morning shayari,

On: July 5, 2026 3:07 PM
Follow Us:
ख़ुदा ख़ैर करे रश्म ए उल्फ़त के मारों का good morning shayari,

ख़ुदा ख़ैर करे रश्म ए उल्फ़त के मारों का good morning shayari,

ख़ुदा ख़ैर करे रश्म ए उल्फ़त के मारों का ,

आब ओ हवा से परहेज़ करते हैं अब्रू ए समसीर सीधा दिल में लेते हैं ।

 

है अधूरा तू भी क्या इल्ज़ाम लगा दूँ तुझ पर ,

मैं गुनहगार हूँ खुद अपने तबाह ए नशेमन का साहेब ।

 hindi shayari

ता उम्र का एक बोझ है मोहब्बत तेरी ,

कुछ अश्क़ छलक जाएँ तो ज़मीर हल्का हो।

 

मुर्दों के शहर में ज़िंदा लोगों की उम्मीद लगाए बैठे हो ,

खुद घोलते हो ज़हर फ़िज़ाओं में गोया हवाओं में सांस लेने की बात किया करते हो ।

 

रगों में सिहरन सी दौड़ गयी ,

क्या कहीं कोई ख़ौफ़ज़दा है हमवतन अपना ।

 

वादा किया था बस चंद लम्हों की मेज़बानी का ,

गोया उम्र भर का खुद के नशेमन में मेहमान बना दिया हमको ।

 

क़ायल है मोहब्बत मेरी उसकी हुनरमंदी की आज भी ,

दिल के घायल परिंदे को जो उड़ना सिखा गया ।

 

क़ाफ़िलों में बँट गए हैं कुनबे सारे ,

अब इस जुलुस ए जलसा की रहनुमाई करे कौन खुदा जाने ।

 

गैरों ने नहीं तो अपनों ने किया होगा ,

किसी न किसी ने तो मेरा नशेमन तबाह किया होगा ।

 

खुद किराए के मकान में था हाल ए मुक़ाम अपना ,

किसी न किसी ने तो किराए के मकान को भी अपना मकान किया होगा ।

 

बाद ए रुख़सत के कितना सुकून है खार भरी आँखों में ,

गुबार ए ग़म के अश्क़ों ने दिल में कोहराम मचा रखा था ।

 

बाद ए रुख़सत के तेरे तेरी यादें तो हैं ,

तू अलविदा कहकर भी मुझसे खाली हाँथ रहा ।

 

ग़म ए उल्फत में बस ग़ालिब का शेर ओ सुखन याद आता है ,

उतार कर नमूना ए नाचीजों को क्यों भेजा देना ही भूल जाता है ।

 horror story

ठकुरसुहाती कहो या शेख़चिल्ली के समझो ख़्वाब ,

हर कोई अपनी मौज ए बहारा का है बेताज़ बादशाह ।

 

लाख होंगे ज़माने में महले दो महले यारों ,

मेरे सर पर खपरैल की छप्पर है क्या किसी ज़न्नत से कम है ।

pix taken by google

 

 

Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment