ग़रूर ए आब् से झरने कभी हुंकार भरते थे urdu quotes in hindi ,

On: April 18, 2025 6:01 PM
Follow Us:
ग़रूर ए आब् से झरने कभी हुंकार भरते थे urdu quotes in hindi ,

ग़रूर ए आब् से झरने कभी हुंकार भरते थे urdu quotes in hindi ,

ग़रूर ए आब् से झरने कभी हुंकार भरते थे ,

अब चश्म तर आँखें जलते आस्मां को तकती हैं ।

 

ग़रूर ए जबीन चलता नहीं दानिश्वर के आगे ,

ज़मीनी औक़ात बता देते हैं आसमानों वाले ।

 

ज़मीनें बाँट दी मतलब परस्तों ने ,

आसमानो में तो सबके ख़ुदा साथ रहते हैं ।

heart touching article in hindi,

जब भी बहकूं तू थाम लेना मुझे देकर के आवाज़ ,

वक़्त से पहले कोई क़िरदार न जमींदोह हो जाये ।

 

ख़याल ऊंचे हो तो आवाज़ भी ऊंची रखो ,

ज़मीन ए ख़ाक में न हर्फ़ मिलने पाएं ।

 

शहर भर में जब अंधरों की घबराहट की हो,

बने खुद का कोई मुंसिफ जो उजालों का आग़ाज़ करे ।

 

हश्र देखा है ज़मीनो ने हस्ती ए हुकुमरानों का ,

फिर जमींदोह ज़माने में ख़ाक ए आदम तेरी औक़ात ही क्या ।

 

ज़मीनी ज़र्रे ज़र्रे से यही आवाज़ आती है ,

कुरेदो ज़ख्म मिटटी के तो रूहें तिलमिलाती हैं ।

 

ज़मीन का रंग है ज़र्द कहीं सब्ज़ बाग़ नहीं ,

क्या आदम ए ज़हन की ताबीर यही थी ।

 

नाहक़ का बदनाम है ख़ुदा ज़मीनों के लिए ,

लोहवान कI धुंआ भी ऊपर को ही उठता है ।

 

दो वक़्त की रोटी और पांच वक़्त की नमाज़ ही हो क़ुदरत जिसकी,

वो मज़लूम क्या जाने शहर ए मुन्सिफ़ में भी सैय्यIद बसता है ।

 

अब तो किस्से कहानियों से भी आदमखोरों की दहशतें जाती रहीं ,

अब तो बस आदमी को आदमी से यहां पर ख़ौफ़  रहता है ।

 

ज़मीनें आज भी रंजित हैं वतन की सूरमाओं से ,

लहू हुंकार भरता है जब जियाले सीना तान चलते हैं ।

 

ज़मीन बदली ज़माने बदले,

न लोग बदले न दिलों की फ़साने बदले ।

 

तुझसे मिलने का भी वादा पूरा होगा ,

पहले मेरी खुद से मुलाक़ात तो हो ।

 

अपनी तो मोहब्बत भी तंज़ लगती है ज़माने को ,

एक मुख़्तसर सी मुलाक़ात के क्या क्या मायने निकाल डाले ।

 

धीरे धीरे खुल रही हैं खिड़कियाँ दिल की,

धीरे धीरे एक नया सवेरा दिल के झरोखों में दस्तक देने को है ।

 140 words shayari

तू किस क़ौल ए मुलाक़ात पर अटका है ,

आस्मां में हो गर घनेरे बादल चाँद तारे भी ग़ुम जाते हैं ।

pix taken by google ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment