खाजा बनाने की विधि indian recipes in hindi , 

On: July 5, 2026 3:48 PM
Follow Us:
खाजा बनाने की विधि indian recipes in hindi , 

खाजा बनाने की विधि indian recipes in hindi ,

दोस्तों आज हम यहां पर खाजा बनाना सीखेंगे , जो की भारतीय पकवान की शान रहा है मगर आज के चाऊ माऊ फ़ूड के

मार्केट में आजाने की वजह से ये विलुप्त होता दिखाई दे रहा है , तो मित्रों आइये सीखते हैं स्वादिष्ट कुरकुरे खाजा कैसे

बनाएं ।

खाजा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री है ,

२५० ग्राम मैदा ,

१०० ग्राम शक़्कर ,

२५० ग्राम मीठा तेल,

एक छोटा चम्मच चावल का आटा,

खाजा बनाने की विधि,

सबसे पहले मैदा को चलनी से छान ले , इसके बाद एक बड़ा चम्मच मीठा तेल मैदे में मिला ले , अब मैदाको अच्छी तरह

से गूंद ले , गूदने के बाद मैदा को १० से १५ मिनिट के लिए गीले कपडे से ढँक के रख दें , इसके बाद रोटी के बराबर की

लोई बना कर रोटी की तरह पतला बेल लें , इसी तरह पांच रोटी मैदे की बेल लें , अब एक कटोरे में ३ छोटे चम्मच तेल

में चावल के आंटे को अच्छी तरह से मिला ले , इसके बाद एक रोटी के ऊपर चावल के आंटे से मिला हुआ तेल की हाँथ से

परत लगाएं , इसके बाद उसके ऊपर दूसरी मैदे की रोटी रख दें फिर उसके ऊपर चावल मिले तेल की परत लगाएं इसी

तरह क्रमशः रोटियां रखते जाएँ और चावल आंटे के घोल वाले तेल की परत लगाते जाएँ जब पांचो रोटियां की परत बन

जाए , इसके ऊपर में चावल के आंटे और तेल के घोल की परत लगाएं , इसके बाद इन रोटियों के बण्डल को दो दो अंगुल

का फासला देकर रोल बनाइये , जब पूरा बण्डल मुड़ जाए तो इसे दो दो अंगुल का फासला देकर चक्कू से काटिये , इसके

बाद पूरे मैदे का इसी तरह रोल के टुकड़े काट काट कर तैयार कर लीजिये ,

इसके बाद इन मैदे के रोल्स को एक एक करके क्रमशः हलका हल्का सिर्फ दो बार बेलन चला दीजिये , जब सब रोल्स को बेल लें ,

अब धीमी आंच में कड़ाही में २५० ग्राम तेल गरम करके उसमे इन मैदे के खाझा हिलाते हुए तलिये , ताकि उसकी परतें

खुलती जाएँ , इसी तरह सब खाझा को तल लीजिये , और उन्हें अलग रख दीजिये ,

अब एक दूसरी कड़ाही में १०० ग्राम शक्कर में लगभग आधा कप पानी मिलाकर पकाइये , और तब तक पकाइये जब तक

की दो तार की चासनी न बन जाए , जब चासनी बन जाए तो गैस बंद कर दीजिये , अब तले हुए खाजा को एक एक

करके उस चासनी में अच्छी तरह से उलट पलट कर घुमादें इसके बाद कमशः उन्हें चासनी में अच्छी तरह से डुबो डुबोकर

एक थाली में अलग अलग करके रख दें , ताकि खाजा एक दूसरे में चिपके नहीं , इस तरह आपका जायकेदार खाजा

तैयार है , अब इसे दोस्तों और रिश्तेदारों को आराम से खिलाइये ।

मूंग का हलवा ,

 

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment