चन्सूर, मेथी, और करायल के लड्डू कैसे बनाये indian recipe in hindi ,

On: July 5, 2026 4:01 PM
Follow Us:
चन्सूर, मेथी, और करायल के लड्डू कैसे बनाये indian recipe in hindi ,

चन्सूर, मेथी, और करायल के लड्डू कैसे बनाये indian recipe in hindi ,

ठण्ड का मौसम है दोस्तों तो हमारे खान पान की चीज़ों में भी ठण्ड के हिसाब से बदलाव करना ज़रूरी हो जाता है खासकर

बच्चों में ठण्ड का असर बहुत ज़्यादा देखने को मिलता है , ठण्ड आते ही उनकी तकलीफ बढ़ जाती है ,  कितना भी

समझाओ मगर वो उन्हें बाहर खेलने से कोई नहीं रोक सकता है , इन सबसे बचाव के लिए आज हम यहाँ शुद्ध देशी

व्यंजन चन्सूर , मेथी और करायल के लड्डू बनाना सीखेंगे ,गुड़ जितना पुराना हो लड्डू उतना ही अच्छा बनता है और

सेहत मंद भी रहता है ,

सामग्री –

१ किलो ग्राम गुड़ ,

१०० ग्राम चन्सूर ,

५० ग्राम पोस्ता दाना ,

२५ ग्राम चार चिरौंजी ,

मखाना २५ ग्राम ,

गोंद २५ ग्राम ,

किसमिस २५ ग्राम,

काजू २५ ग्राम,

बादाम २५ ग्राम ,

छोहाड़ा ५० ग्राम ,

घी २०० ग्राम ,

सोंठ पावडर २५ ग्राम ,

बनाने की विधि –

गुड़ को कूट कर मसल लें बारीक मसल ले ताकि उसमे गुल्थिया न रह जाए और आराम से लड्डू बनाया जा सके , चन्सूर

को धीमी आंच में भूंजकर पीस लें , काजू बादाम छोहाड़ा को टुकड़ों में काट कर घी के साथ भूंज लें , चार चिरौंजी पोस्ता

दाना , किसमिस , गोंद और सोंठ के पाउडर को भी हल्की आंच में घी के साथ तल ले । तलने के बाद गोंद को बारीक कूट

ले इसके बाद घी सहित सारे मेवे मसालों का मिश्रण गुड़ के भूरे में डाल कर अच्छी तरह से मिला ले , और गोल गोल

गोल लड्डू बना ले , ये लड्डू आप रोज़ सुबह शाम खा सकते हैं और मेहमानो को भी खिला सकते हैं ये न केवल स्वादिष्ट

हैं ठण्ड में सेहत के लिए भी लाभकारी है ।

अब अगर अब मेथी के लड्डू बनाने है तो , चन्सूर मत डालिये , और करायल का लड्डू बनाना है तो चन्सूर और मेथी को

मत डालिये , बाकी मेवे वही रहेंगे और बनाने की विधि भी यही है ,

hindi shayari dosti love

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment