ज़िद उनकी दिलों से खेलेंगे romantic shayari,

On: April 14, 2025 7:26 PM
Follow Us:
ज़िद उनकी दिलों से खेलेंगे romantic shayari,

ज़िद उनकी दिलों से खेलेंगे romantic shayari,

ज़िद उनकी दिलों से खेलेंगे ,

गोया हम भी तन्हा अंधेरों में सोते नहीं है फ़राज़ ।

 

वो हमारा इश्क़ सरहदों में बाँट रखे हैं फ़राज़ ,

गोया एक हम है जो दिल देते वक़्त दोस्त दुश्मन देखा नहीं करते  ।

 

दर ओ दीवार भी सिसकती हैं ,

सरहद पर गया फ़ौजी जब तक घर लौटता नहीं ।

bhoot ki kahani

सरहद पार से लोरियाँ सुनाने का रिवाज़ ,

रात भर सोये नहीं लगता है साथी बुरा मान गया ।

 

वो कहते हैं जंग करो फ़राज़ ,

गोया यहां भी अपना वहाँ भी अपना ही कोई खून बहेगा ।

 

बेवफ़ा तुम हो क़बूल करो ,

रात तो हर शाम के बाद सेहर होने तक मुक़म्मल है फ़राज़ ।

 

उन फ़ानूसों में भी रूह बसती है फ़राज़ ,

जो फ़लक़ पर कभी चश्म ए तामील हुआ करते थे ।

 

दर्द कौन जाने जलते चरागों का ,

कभी घर में कभी मज़ारों में तन्हा छोड़ आते हैं ।

 

हर एक की तारीख़ मुक़र्रर है ज़माने में ,

जाने किस ख़ौफ़ में मुर्दा बदन को धोते हैं ।

 

हम दिन भर घरों में ताला लगाए फिरते रहे ,

शाम को दिल हर रोज़ लुटा लुटा क्यों है ।

 

सड़क के उस ओर बैठी बुढ़िया सोच रही है ,

सरहद पर बड़ा सन्नाटा पसरा है ,

जंग ख़त्म हो गयी शायद अब उसका मुन्ना घर को लौट आएगा ।

 

मैं अपनी तन्हा रातों सा मुफ़लिश ,

मेरे मुन्तज़िर खड़े दो नैना तेरे बाब तकते हैं ।

 

कभी तुम भी ज़ुल्फ़ें फहराया करो ,

हर रात काली नागिन सी भेज देती हो नज़रों पे लहराने ।

 

तुम किताबों में चले आया करो ,

हम नग़मे ही गुनगुना लेंगे।

 

सूखी चादरों में लिपटे आँसू ,

रात गए जाने कैसे भीग गए ।

dard shayari 

रात का मख़मली एहसास सा सुखन ,

सुबह होते ही हर्फ़ दर हर्फ़ लफ़्ज़ों में फूट गया ।

 

शाद ए दिल की रंगीनियों का मिजाज़ ,

कुफ्र और हिज्र से नाशाद नहीं ।

 

ज़िन्दगी मख़मली नहीं खार सही ,

फिर क्यों न तह ए दिल से शाद ए तान कोई छेड़ा जाए ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment