ज़िन्दगी में जीतने का शौक़ ही हो अगर quotes life hindi ,

On: April 18, 2025 7:21 PM
Follow Us:
ज़िन्दगी में जीतने का शौक़ ही हो अगर quotes life hindi ,

ज़िन्दगी में जीतने का शौक़ ही हो अगर quotes life hindi ,

ज़िन्दगी में जीतने का शौक़ ही हो अगर,

आज से अब से अभी से जश्न ए शिकस्त में शिरकत कर लो ।

 

सर पर मज़हबी टोकरा बदन पर फटी बुश्शर्ट ,

राह ए फकीरों से मत पूछो चिलचिलाती धूप में गर्मी कहाँ पर लगती है।

 

टपक के खार भी नहीं बनते ,

मेरे दिल का समंदर भी पूरा सूखा है ।

 mohabbat shayari

साहिलों पर ग़ज़ल लिख कर के,

अश्क़ों की लहरों से फिर मिटाता हूँ ।

 

समंदर की स्याही को कलम कर कर के ,

मैं लिखता हूँ तुझको तमाम रात आँखें तर कर कर के ।

 

होठों पर गिला आँखों में तबस्सुम रखना ,

उफ़ तौबा तेरा हाल ए शिकस्ता गुफ्तगू करना ।

 

वक़्त के हाथों ही हैं शाह और सिकंदर दोनों ,

इसके आगे कोई सरताज़ नहीं ।

 

मेरी नाकामी को सिकस्ती का नाम न दो ,

वक़्त का मारा हूँ इतना भी अभी लाचार नहीं ।

 

दो घूँट ग़म भी मिला दे शाकी ,

जश्न ए बर्बादियों सा कोई जश्न नहीं ।

 

हाल ए दिल अब भी मुकम्मल न सही ,

इश्क़ ए शिकस्त का फिर भी कोई ग़म ही नहीं ।

 

ज़िन्दगी में सब कुछ इत्तेफ़ाक़न सही ,

ज़िन्दगी खुद में कोई इत्तेफ़ाक़ नहीं ।

 

तेरे ख्यालों से पहले तेरा लौट कर आना ,

इसे मोहब्बत न समझू तो इत्तेफ़ाक़ कहूँ ।

 

इस रात की तफ़्तीश करवाओ यारों ,

इत्तेफ़ाक़न ही यूँ रात अटक जाती नहीं ।

 

तुझसे नज़र का मिलना इत्तेफ़ाक़न ही सही ,

दिलों में गुलों का खिलना कोई इत्तेफ़ाक़ नहीं ।

 

तिनका तिनका गवाही देगा ,

ज़र्रा ज़र्रा जला है गर्म आहों से ।

 

गिर के सूख गया ज़मीन पर गेहूँ की बाली की तरह ,

अपनी लहलहाती फसल की बर्बादियों का मालिक ।

 

उगेने पाँव कभी निकलो तो जानो ,

मखमली फर्श पर गर्मी का एहसास कहाँ होता है ।

अल्फ़ाज़ों को सही आयाम नहीं मिलता ,

मौसम ए तपिस से हर्फ़ दर हर्फ़ झुलस जाते हैं ।

bhutiya kahani,

दबी दबी सी धड़कनो में शिरकत करने ,

इत्तेफ़ाक़न ही चले आते हो ख्यालों में हरकत करने ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment