तन्हा खून जम रहा है वादी ए गुल की रंगत का funny shayari ,

On: April 23, 2025 1:06 AM
Follow Us:
तन्हा खून जम रहा है वादी ए गुल की रंगत का funny shayari ,

तन्हा खून जम रहा है वादी ए गुल की रंगत का funny shayari ,

तन्हा खून जम रहा है वादी ए गुल की रंगत का ,

दो चार आदम ए लम्स की गरमाहट मिले तो फिर से बहार आ जाये ।

 

अधखुली पलकों के झीने चिलमन से ,

सुनहरी नींद के कुछ अधूरे ख़्वाब झलकते हैं ।

 

दो वक़्त की रोटी के लाले हैं ,

फसलें उगाने वाले किसानो के दिलों में मौसम ए गुल के छाले हैं ।

sad shayari 

ज़मीने बंज़र किसान बेहाल ,

धधकती तर ज़मीन से धूधुर उचकती है ।

 

जाने हसरतों की फितना गीरी हैं कैसी कैसी ,

और कितनो का घर जलाओगे जाने कितनो का बर्बाद करोगे ।

 

ज़रा सी इमारतों से नीचे झुकी जो नज़र ,

यूँ सर ए राह नूर ए नज़र देख कर दिल ए नाचीज़ का नज़ारा बदल गया ।

 

ऐसा हुआ नहीं की बाग़ में बारिश न हुयी ,

फिर जाने कैसे रह गया महरूम दिल फसल ए गुल बहार से ।

 

बसते बसते ये शहर जो बढ़ गया ऐसे ,

ये गगन चुम्बी इमारतें झोपड़पट्टियों को भी निगल गयीं ।

 

मेरा मेरे दिल पर इख़्तियार नहीं ,

तू मेरी संजीदगी पर ऐतबार करे तो करे कैसे ।

 

फूट न जाएँ गमो के छाले ,

दिल में तेरा हर लम्स इस क़दर कसकता है ।

 

जो गुज़र गया वो बस लम्हा मेरा अपना था ,

बाक़ी के सब नग़मे बस फ़साने हैं ।

 

चाँद तारों पर जब भी तेरा ज़िक्र छिड़ता है ,

झिलमिल पालकी में सजी रात गज़ब की ख़ूबरू लगती है ।

 

मौसम ए तपिस से उतर आते हैं पहाड़ों से नदी नालों तक ,

बेज़बान नहीं जानते की ये शहर भी आदमखोरों से भरा है ।

 

हम बुझा के आये अपना आतिश ए शहर ,

चश्म ए तर चरागों से नशेमन की रोशनी के वास्ते ।

dosti shayari

हमने देखे हैं तुम्हारी रंगीनियत के मिजाज़ ,

खुश्बू हवाओं में तुम्हारे पैग़ाम लेकर के आती है ।

 

वक़्त बेवक़्त तुम निकला न करो ,

शहर भर के मौसम की तासीर बदल जाती है ।

 

कभी समझते अगर दिल के हाल ए दलील को ,

तहरीर ए मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं था ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

1 thought on “तन्हा खून जम रहा है वादी ए गुल की रंगत का funny shayari ,”

Leave a Comment