तह ए दिल में छुपा रखी थी तस्वीरें तेरी romantic shayari,

On: April 14, 2025 8:07 PM
Follow Us:
तह ए दिल में छुपा रखी थी तस्वीरें तेरी romantic shayari,

तह ए दिल में छुपा रखी थी तस्वीरें तेरी romantic shayari,

तह ए दिल में छुपा रखी थी तस्वीरें तेरी ,

हुयी ऐसी ग़मों की बारिश फ़िर की हर जज़्बात ए बयानी को शीलन लग गयी ।

 

बेजबानी में तहजीबें बयाँ करती हैं ,

तस्वीरें बीते हुए कल का आइना हो जैसे ।

 

रात भर होती है गुफ़्तगू तेरी तस्वीरों से,

क्या सुनाती नहीं ये हाल सुबह तुझको मुंहज़ुबानी में ।

inspirational story in hindi language,

रूबरू मेरे तू खामोश है जितना ,

तेरी तस्वीर सारे जज़्बात बेबाक़ कहती है ।

 

तुझसे मोहब्बत की दिल ने भी क्या खूब सज़ा दी ,

ज़माने को भुला दिल में तेरी तस्वीर बना ली ।

 

तू पास होक भी मेरे पास होता नहीं ,

तेरी तस्वीर से कैसा गिला शिक़वा ,

वो तो हर पल मेरे आस पास होती है ।

 

तस्वीर ए वतन की सियासत ने ऐसी बिगाड़ी,

जो हाँथ साथ इंक़लाब को उठे उनको दो मुल्क़ों में बांटा ।

 

दिल में बर्बादियों का जश्न मनाने का ख़ुलूस ही हो गर ,

खिज़ा के मौसम में गुलों से तस्वीर रंगीन बनाए कौन ।

 

तेरी तस्वीरों को बेंचने का ग़र हम कारोबार करते ,

तुझ बिन तड़पते खून ए जिगर का हम क्या करते ।

 

वक़्त बदला बदलते वक़्त की तहरीरें बदलीं ,

वक़्त के साथ न तू बदला न तेरी तस्वीरें बदलीं ।

 

संगदिली ही तेरी फ़ितरत है ,

अच्छा है तेरी तस्वीर को ये हुनर नहीं आया ।

 

तह ए दिल में छुपा रखी थी तस्वीरें तेरी ,

हुयी ऐसी ग़मों की बारिश फ़िर की हर जज़्बात ए बयानी को शीलन लग गयी ।

 

अभी जले हैं अरमान राज़ ए दिल के ,

ख़ाक ठण्डी कर लूँ फ़िर तस्वीर तेरी बनाऊँगा ।

 

हमने तेरी तस्वीरों में हया सी देखी है ,

नज़रें मिलें तो पलकें झुका सी लेती हैं ।

 

दिल जला के रख दिया था मैंने ,

तेरी तस्वीर रुला कर के आग बुझा के गयी ।

 

जब समेटता हूँ गुज़रे वक़्त को मैं ढेरों में ,

तिनका तिनका तेरी तस्वीर टुकड़ों में नज़र आती है ।

 

रक़म रक़म की नुमाइश रक़म रक़म की रक़कासा ,

रक़म रक़म की तस्वीरों का रूप एकदम सादा ।

 

जितने चेहरे थे सब अलग निकले ,

तेरी तस्वीर के टुकड़े तुझसे कम निकले ।

beautiful hindi love shayari,

तू तस्वीर में ही हँसती रोती अच्छी लगती है ,

तुझसे सामने क्यों रूठना मनाना नहीं आता ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment