हम तो कारोबार ए इश्क़ में बर्बाद हुए हैं ग़ालिब alone shayari ,

On: July 5, 2026 3:10 PM
Follow Us:
हम तो कारोबार ए इश्क़ में बर्बाद हुए हैं ग़ालिब alone shayari ,

हम तो कारोबार ए इश्क़ में बर्बाद हुए हैं ग़ालिब alone shayari ,

हम तो कारोबार ए इश्क़ में बर्बाद हुए हैं ग़ालिब ,

वो मालामाल होकर भी जाने किस साज़ ओ सामान की परवाह किया करते हैं ।

 

ख्वाब उनके सलीके से पेश आते नहीं ,

एक बार नज़रों में बस जाएँ तो फिर सुबह तलक जाते नहीं ।

 

शहर भर में पहले से क्या क़त्लखाने कम थे ,

जो लोग चले आये मरने के लिए सनमखाने में ।

whatsapp status 

रहमत बरस रही है ज़र्रे ज़र्रे में,

किस आब ओ अब्र में छुपा बैठा है खुदा मैं सारा आस्मां तलाश करता हूँ ।

 

बुत ओ मुजस्सिमों से बाद ए नाउम्मीदी के मोहब्बतों की पैरवी करने ,

कोई आसमानी मसीहा ज़मीन पर उतरे तो सही ।

 

खुश्क मौसम में पत्ते गीले गीले हैं ,

बैठकर शाख़ पर दरख्तों के रूह कोई रोयी है क्या ।

 

खुद के बूते में खड़े कभी ताज ए मुजस्सिम भी करों ,

यूँ हर बात पर नुख्ताचीनी भी सरीसर नाजायज़ है ।

 

हर दौर ए सियासत में बस फ़र्क इतना है ,

कोई सियार कोई लोमड़ी कोई भेड़िये के जैसा है ।

 

यूँ ही जब तेरी याद आती है ,

तुझको भला बुरा बोलकर दिल को तसल्ली दे लेता हूँ ।

 

रोने से क्या होगा फायदा सोचता हूँ ,

फिर तकिये मुँह छुपा के सुबक लेता हूँ ।

 

कभी तेरी बातों से गुल खिलते थे रातों को ,

अब तेरी यादों से रातों को गुलज़ार करता हूँ ।

 

मैं तुझे याद करता हूँ अब भी ,

तू मुझको भूल जा शायद ।

hindi shayari 

वो चादर वो बिछौने वो परदे वो दरीचे ,

अभी भी आती है खुशबू उनसे जो कभी तूने छुए होंगे ।

 

बगीचे में उगे पौध की टहनियों फूलों से आती है तेरी ख़ुश्बू ,

भिगोने में तेरी यादों में बहे अश्क़ों को निचोकर बंज़र ज़मीनो को सींचे होंगे ।

 

दिल धड़कता है मेरा जब भी नाम तेरा सुनता हूँ ,

कौन कहता है मुर्दा घरों में आहटें महसूस नहीं होती है ।

 

रोती है रात तनहा जब चाँद होता है अकेला ,

भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ये घुटन महसूस नहीं होती है ।

pix taken by google

 

Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment