दरमियानी रात के दायरे में अँधेरा है बहुत dard shayari ,

On: April 22, 2025 4:56 AM
Follow Us:
दरमियानी रात के दायरे में अँधेरा है बहुत dard shayari ,

दरमियानी रात के दायरे में अँधेरा है बहुत dard shayari ,

दरमियानी रात के दायरे में अँधेरा है बहुत ,

यही सोचकर शायद शब् ए फ़िराक शहर भर से दूर होती गयी ।

 

रास्ता ख़त्म हो जाता है एक मंज़िल के बाद ,

बस इंतज़ार ख़त्म नहीं होता एक मुद्दत के बाद भी ।

 

शहर भर के कत्लगाहों के आज के अब के अभी नाम बदल डालो ,

हुश्न ए सरपरस्ती में दिलरुबा चाहे या जान ए जिगर रखवा लो ।

 

ज़िन्दगी के सफहों में पलटते फ़लसफ़े हैं ,

कुछ आह का फुवां है कुछ ख़्वाब मनचले हैं ।

 

यूँ नहीं की दिल ए नादाँ का दर्द ए मोहब्बत से सरोकार नहीं ,

ज़ख्म छुपा रखते हैं तहों में आह की नुमाइश करने वाला अपना किरदार नहीं ।

love shayari , 

कितनी उम्र ए ज़ाया की एक मुख़्तसर सी चाहत के वास्ते ,

हर दौर ए मोहब्बत का बस हिज़्र ए तन्हाई से वास्ता रखकर ।

 

रातों की भी क्या चलती फिरती तस्वीर हुआ करती है ,

गुज़रते हैं सभी नज़रों से ज़हन में किसी की ताबीर नहीं हुआ करती है ।

 

इन रास्तों पर मुशाफ़िर हर रोज़ मिलते हैं ,

मगर कुछ मुलाक़ातें हमेशा रास्तों के साथ चलती हैं ।

 

जाने कितने कारवां बनते बिखरते गए ,

ये राहें कल भी तन्हा थी ये राहें अब भी तन्हा हैं ।

 

राह ए मंज़िल ने रास्ता खुद ब खुद साफ़ कर दिया ,

किसी को गुनहगार कहा किसी को माफ़ कर दिया ।

patriotic poetry ,

रास्ते की आज़ादी कहें या फितरत में ढलना ,

कुछ दूर साथ चलना फिर साथी बदलना ।

 

कभी सोचा नहीं उस रास्ते में बढ़ते आगे ,

कितने सावन बीते होंगे किसी के कितनी रातें काटी होगी किसी ने तन्हा जागे ।

 

दिलों के दरमियाँ ये दायरे तो कम न थे ,

जो एक दूजे के ज़हन में सरहदी लक़ीर खींची गयी ।

 

दाद देता हूँ तेरी तस्वीर बनाने वाले को ,

हुश्न ए मुजस्सिम उतारा क्या कम था ,

एहसास ए ज़िन्दगी भी डाल देगा उम्मीद न थी ।

romantic shayari ,

pix taken by google ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment