न तर्क न ताल्लुक़ न मुतअल्लिक़ ए जज़्बात whatsapp status hindi ,

On: July 5, 2026 3:11 PM
Follow Us:
न तर्क न ताल्लुक़ न मुतअल्लिक़ ए जज़्बात whatsapp status,

न तर्क न ताल्लुक़ न मुतअल्लिक़ ए जज़्बात whatsapp status hindi,

न तर्क न ताल्लुक़ न मुतअल्लिक़ ए जज़्बात ,

बस जबरन में दिल पे मालिकाना हक़ जता दिया ।

 

मेरी रूह के सीने में तेरी यादों के खंज़र हैं पैबस्त ,

बस मैं जी रहा हूँ पल पल दम घुट रहा है हर पल ।

 

पत्थरों के शहर का बस आलम यूँ ही रहा ,

सांस लेती रही दीवारें भीतर इब्न ए इंसान घुटता रहा ।

ravana is still alive a true ghost horror story ,

कहने को आदम ए खुल्द है सारा जहां आजकल ,

बस एक ताज़ा रूह की खातिर कहीं कोई पनाह नहीं है ।

 

रूह को रूह में सिमटने की प्यास रहती है ,

जिस्म जिस्मों में रूह ए सुकून तलाश करता है ताउम्र रूहें बदहवास रहती हैं ।

 

बात जब रूह की रूह से खामोशियों से होती है ,

गोया तामीर ए ग़ज़ल फ़िज़ाओं में सरगोशियों से होती है।

 

जिस्म मिटटी का एक उम्र तक ढल जायेगा ,

रूह फिर रूह है बन्दे की नेक नीयत का नाम छोड़ जाएगी ।

 

ज़मीन पर फलक से उतरे हैं चाँद सितारे ,

आज शब् ए बज़्म हुश्न ए यार का सज़दा करने ।

 

एक आखिरी सिंगार की ज़रुरत है ,

रूह निकली है सरे शाम रूह से मिलने ।

 urdu shayari in hindi

वस्ल की रात है रूहों का फ़साना है हरसू ,

फिर कोई शाम ए ग़ज़ल होगी हुश्न ए मुजस्सिम के सदके ।

 

मेरे हम दम से ही पूछो मेरा हाल ए नशेमन यारों ,

मैं कहीं खुद में ही खो जाता हूँ दीदा ए यार के बाद में यारों ।

 

इश्क़ की गहराइयों में डूबकर देखो ,

साहिलों से तहे दिल का अंदाज़ा नहीं होता ।

 

तहरीर ए वक़्त सी है मोहब्बत भी ,

रूबरू ए यार सज़दे होते हैं बाद में खुद की खबर नहीं होती ।

 

तेरा साया जो हरपल रहबर बनकर साथ रहता है मेरे ,

बाद तेरे तेरी मौजूदगी का एहसास दिलाता है मुझे ।

 

कुछ ऐसा है जो ज़िंदा रहने का एहसास बनाये रखता है ,

जिस्म में सिमटी रूहों तक तेरा लम्स जगाये रखता है ।

pix taken by google

Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment