परिंदों की नीयत पर सवाल है shayari in hindi ,

On: April 14, 2025 8:21 PM
Follow Us:
परिंदों की नीयत पर सवाल है shayari in hindi ,

परिंदों की नीयत पर सवाल है shayari in hindi ,

परिंदों की नीयत पर सवाल है ,

दिलों में बग़ावत की हवा उतनी ही बेशुमार है ।

 

जलते बुझते चरागों से पता चलता है ,

ग़म की तासीर दिल में कितनी है ।

 

राख के ढेरों में सुगबुगाहट है ,

रात के जलते अरमान रह गए हो जैसे ।

 

सवाल जितने हो चिलमन की ओट से ,

आज सरे बज़्म लबों की लर्ज़िशों को निगाहों से बेपर्दा कर दो ।

love shayari 

आज भी है क्या वो हसीं इतना मैंने छोड़ा था गैरों की पनाहों में जितना ,

आज भी गूँजती होगी हँसी बागों में मगर वो रंग ओ बू वो हसीन कहकशां नहीं होंगे ।

 

जलाओ चराग़ सेहर होने तलक ,

अभी शाम ए बज़्म में ग़ालिब के ख़्याल बाकी हैं ।

 

एक तूफ़ान सा मचा है दिल के अंदर में ,

घर के बाहर घनघोर घटा छाई हैं ।

 

रात अटकी है उनके पहलू में ,

चाँद तारों न ठंडी आहें भरो ।

 

कितने नग़मे ख़ुद बा ख़ुद बनकर बिखर गए ,

वो जब बहार आने से पहले सँवर गए ।

 

झड़ रही है बदलियों से शबनम पतझड़ हो जैसे ,

चाँद तारों ने ज़र्रे ज़र्रे को दावत में बुलाया हो जैसे ।

 

निझड़े बागों मे ग़ज़ब की रंगत है ,

बहकी पवन पुरवइया ऋतू बसंत फिर आई ।

 

वो रोज़ रोज़ का तमाशा वो साद ओ ग़म वो हँसी ,

जा मोहब्बत की तिज़ारत से तुझे आज़ाद किया ।

 

साहिल पर खड़ा होकर समंदर का मिजाज़ तौल लेता है ,

ये शहर सोता नहीं रात भर तमाशाइयों का तमाशा किया करता है ।

2line attitude shayari

दर्शक दीर्घा से आगे बढ़ कर ,

क़तार में कोई पूछे तो पूछे हाल ए मुफ़लिश कैसा है ।

 

हम अपनी बर्बादियों का जश्न मनाने का हुनर रखते हैं ,

तुम तमाशबीनों की तस्दीक़ तो कर लो ।

 

मुझको मेरे साद ओ ग़म की परवाह नहीं ,

ज़िन्दगी मेरी तमाशा मैं ख़ुद इसका तमाशाई ।

 

जली बुझी सी सिझी सी कभी सुलगी सी ,

हर रात एक अनसुलझी पहेली है प्यारे ।

pix taken by google

 

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment