बेंच आते सर ए बाज़ार दिल अरमान फेंककर good morning shayari,

On: July 5, 2026 3:06 PM
Follow Us:
बेंच आते सर ए बाज़ार दिल अरमान फेंककर good morning shayari,

बेंच आते सर ए बाज़ार दिल अरमान फेंककर good morning shayari,

बेंच आते सर ए बाज़ार दिल अरमान फेंककर ,

गोया जूना चीज़ों का सही दाम भी तो नहीं मिलता ।

 

माना की अँधेरा बहुत है ज़माने में ,

कोई तो आफताब ए जिगर कर रौशनी की पैरवी करे शामियाने में ।

 

वक़्त की नज़ाक़त ये कहती है कहा सुनी माफ़ हो ,

न सिर्फ ओह्देदारियों के हक़ में इंसाफ़ हो ।

bhayanak horror story

वो नहीं कहता की मैं ख़ुदा हूँ ,

इंसान सर झुकाता है ज़मीन पर यही क्या कम है ।

 

ख़ाक ए आदम की ज़मीन से जो बीज निकला है ,

मत पूछ उस दरख़्त से इब्न ए इंसान से उसका रिश्ता क्या है ।

 

ज़र्रे भर की आरज़ू नहीं दिल में ,

ज़मीन से फ़लक तक की सल्तनत का सपना है ।

 

ऊपरी वर्क़ है पुस्तक के हलके में न बांचिये ,

गहरे राज़ हैं भीतर भी दिल के सफ़हे टटोलिये ।

 

दिल के छालों में दर्द कितना है मत पूछो ,

हंसी ख़ुशी ये ठहाके बस चेहरों की इश्तेहारबाज़ी है ।

 

आदम का ज़माना हो या अब का ज़माना ,

अख़बार की सुर्ख़ियों से नामुमकिन है हाल ए दिल को छुपाना ।

 

बाहर दहक रहा है भीतर बुझा बुझा ,

हाल ए दिल से होकर गुज़र रहा है हादसों का कारवां ।

 

चेहरा तेरा एक इश्तेहार लगता है ,

हर्फ़ दर हर्फ़ लरज़ते हैं गोया तू अब भी आज की ताज़ा ख़बर का अख़बार लगता है ।

 

दर्द अश्क़ों में बयान कर देते ,

ये तो रुस्वाई ए रश्म ए उल्फत होती ।

 

हम हर्फ़ों की तस्बीह पिरो लाये हैं ,

गोया सफहों को भी हाल ए दिल की ख़बर न होगी ।

 

तेरे ख़्याल पर भी कोई ग़ज़ल करना ,

सोचता हूँ हुश्न ए मुजस्सिम की तौहीनी होगी ।

bhoot pret ki sachi kahaniyan,

लहू के रिश्तों में भी वो अदब वो संजीदगी देखने को नहीं मिलती ,

जो लोगों में पहले आप पहले आप की होड़ लगा करती थी ।

pix taken by google

 

Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment