मौसम ए दस्तूर है उड़ाने का hindi shayari,

On: February 20, 2023 12:03 PM
Follow Us:
मौसम ए दस्तूर है उड़ाने का hindi shayari,

मौसम ए दस्तूर है उड़ाने का hindi shayari ,

मौसम ए दस्तूर है उड़ाने का ,

सज़र के सूखे पत्ते कब तलक आँगन में यादों का घर बनाएंगे ।

 

ऐसे शेर न डालों यारों दिल के ज़ख्म फूट जाते हैं ,

पूंछो उन प्रेम भक्तों से मेहबूब की गलियों के चक्कर काटते जिनके चप्पल भी टूट जाते हैं ।

 

दर ओ दीवार पर चस्पा हैं यादें तेरी ,

अब मौसम ए हिज्र में खिजां आबाद करेगी ।

 

नश्लीयत बदली वल्दीयत बदली नशीहत देने वाले बदल गए ,

मगर दिल की वशीयत पर कब्ज़ा आज भी उसका है ।

 

ज़ब्त यादों के सीने में कुछ दरीचे हैं ,

कभी ओढूँ कभी बैठूँ कभी उस पर ही सो जाता हूँ ।

hindi literature 

खट्टी मीठी यादों सी दिल के तबे पर छनकती कभी ठण्ड में ठिठुरती ,

कभी अनमोल कभी बेमोल ,

तोल मोल के खर्च कर पचास ग्राम की है ज़िन्दगी ।

 

वक़्त भी करवटें लेगा ,कमीज में सिलवटें होगी ,

तू आगे बढ़ना सदा , मंज़िलें तय अभी और करनी है ।

 

कुछ रात के टुकड़े हैं चाँद से मुखड़े के ,

दिन भर जोड़ कर टुकड़े मैं रात रोशन करता हूँ ।

 

कुछ टुकड़े संजोता है , कुछ यादें भिगोता है ।

इस तरह चस्म ए तर नग्मों से , शब् ए बज़्म में संजोता है ।

 

इश्क़ वाले कहाँ अंजाम की परवाह करते हैं ,

ये तो बस मेहबूब का नाम लेते हुए शूली में चढ़ते हैं ।

 

मिलते जुलते लफ्ज़ क्या शख्स भी हो सकते हैं ,

मगर अपनी स्पीशीज की हम आख़िरी शख्सियत हैं यारों ।

 

इश्क़ कर लो सारी फिलॉस्फी धरी रह जाएगी ,

खूँ इधर दिल उधर जान न जाने कहाँ तड़पड़ाएगी ।

 

जब वो प्यार से कहती है कमीने कब सुधरेगा तू ,

गोया उसकी बोली नीम के रस में शहद घोलती हो जैसे ।

friendship shayari 

जलकुकड़ी सी खड़ी दूर से टुकुरती है ,

ज़िन्दगी कहीं ये तू तो नहीं जो हर पल मेरे साथ साथ चलती है ।

 

दामन बचा के निकला हूँ वादी ए बहार से ,

खिजां ए मौसम में वीरानियों से दिल आबाद करेंगे ।

pix taken by google

 

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment