वादियों में दहशत सी रहती है sad shayari ,

On: April 23, 2025 1:04 AM
Follow Us:
वादियों में दहशत सी रहती है sad shayari ,

वादियों में दहशत सी रहती है sad shayari ,

वादियों में दहशत सी रहती है ,

कहते हैं अपना ही वहशी बन गया कोई ।

 

जज़्बात बयानी का हक़ है हर ख़ास ओ आम को ,

ये आज़ाद मुल्क़ की अवाम है हुक़ूमत ए बरतानिया की ग़ुलाम नहीं है ।

 

रोते बिलखते बच्चे न अब यतीम मरेगे ,

चैन ओ अमन के जहान में बस प्यार रहेगा ।

love shayari 

ज़िल्लत भी मिलेगी जलालत भी मिलेगी ,

नेकी के रास्ते नहीं आसान सांस लेने की भी मोहलत न मिलेगी ।

 

मुहर्रम के ताज़िये के साथ दशहरे के जुलूस फ़बते हैं ,

नफ़रतों पर इंसानियत की फ़तेह के प्रतीक लगते हैं ।

 

शायद किसी ने पूछ लिया लतीफों के मायने ,

ज़िन्दगी के फ़तेह का सेहरा गुमराह करेगा ।

 

घाई घाई न मचा खुली सड़कों पर ,

मौत से पहले मरेगा आगे खड्डे में गिरेगा ।

 

ख़ादिम की लाशों पर खड़ा ख़ादिम ,

आदम की शख़्सियत पर फ़तेह पाने को तैयार हो जैसे ।

 

माँ बाप बाँट लेते हैं ज़रूरतों के हिसाब से ,

बस में अगर हो इंसान के ज़मीन आसमान के साथ साथ धूप छाँव बाँट लें ।

 

जब भी निकला आदम ए क़ाफ़िला न अच्छा न बुरा निकला ,

जहान में हर शख़्स बस वक़्त का मारा निकला ।

 

हमने हिल मिल के जला दिए रावण सारे ,

अब कल से शहर भर में क्या रामराज्य रहेगा ।

 

यूँ तो नहीं की शहर भर का हर चेहरा हसीन बड़ा है ,

खुश होकर भी हर शख़्स यहाँ ग़मगीन खड़ा है ।

 

सियासत ने क्या चाल चली कैसा दाँव खेला है ,

कल तक था जो अजीज़ ऐ जिगर दुश्मन बन के वही आज जान का झमेला है ।

dard shayari 

घर के मुहाने बदल के भी हवाओं का रुख नहीं बदला ,

कल भी पुरवाई चलती थी अब भी पुरवाई बहती है ।

 

दावतें लुट गयीं सारी ख़ज़ाने की ,

अब अवाम लूट के शिकारी टकशाल भरेंगे ।

 

पेश ए ख़िदमत हैं इश्क़ में नमूने नए नए ,

सर कटा लिया कोई इबादत ए सनम में कोई सर झुका दिया ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment