सरहदों पर वतन के किस्से बहुत चलते होंगे patriotic shayari ,

On: April 19, 2025 5:04 PM
Follow Us:
सरहदों पर वतन के किस्से बहुत चलते होंगे patriotic shayari ,

सरहदों पर वतन के किस्से बहुत चलते होंगे patriotic shayari ,

सरहदों पर वतन के किस्से बहुत चलते होंगे ,

चलती होगी पनघटों की ठिठोलियाँ ।

 

माँओं को लोरियों के गीत भी चलते होंगे ,

तबा पर दिल कभी तो दूध भी जलते होंगे ।

 

शहद के छत्तों से टपकती सीरे सी बूदें ,

सिकती होगी चूल्हे में कहीं मक्के की रोटी ।

 

सर्द की रातों में दिलों पर यादों की कांगड़ी टांग के चलते होंगे ।

 

होगा सब जैसा वहाँ भी ,

छुटपन की यादें अल्हड़ जवानी के हिचकोले ।

whatsapp status 

बुढापे में खांसती ,

टूटी खाट के झूले के झूले ।

 

बस हम नहीं होंगे ,

वो बच्चों का पलंग में झूलना वो किलकारी का गूँजना ।

 

होगा मगर सब माँओं के लालने कुछ बेवाओं का सजना नहीं होगा ।

 

क्यों खामोश ये मंज़र ,

वतन की सल्तनतें दोनों ।

बुझे कुछ दीप तो दिल उनके भी जले होंगे ।

 

जला होगा घरोंदा घाँस तिनको का ,

तो कुछ महले दो महले ठाठ से अब भी तने होंगे ।

140 words shayari 

सियासत खेलती है चाल मुर्दों पर ,

इसे बस काम अपना हांकना आता है ज़हरीली दलीलों पर ।

 

बहुत अब जल चुके दिल जलने थे जिसने जलाये ।

 

बुझा कर जलती सारी बत्तियाँ ,

सूरज के उजालों से सवेरा बनाएं ।

 

हो गयी ज्योनार आँगन भर गया ,

दिल के कोने कोने में बिछोना बिछ गया ।

 

हो तलब उसका नशेमन जो नशे में चूर हो ,

महफ़िल ए रानाइयाँ में गम बयानी बदस्तूर हो ।

 

एक करके एक आएँ , हाल ए दिल अपना सुनाये ।

 

जो करे तिल भर की बेईमानी,

दुखड़ा न उसका क़बूल हो ।

 

रात गुज़रे ठाठ गुज़रे हर पुरानी बात गुज़रे , हो रहा ओझल सवेरा ।

 

दरमियानी मयार से दो कदम आगे शहर है ।

 

लोक लो छत कूंद के आँखें मूँदे ख़्वाब चक्खो सुर्ख सफक सी धूप के ।

 

पत्थरों के वीराने शहर में,

दिल मेरा कच्चा मकान I

 

मिटटी के गिलावे की दीवारें ,

गीले बुरादे की सिगड़ियों में सुलगते से मेरे अरमान ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment