सारा का सारा शहर ख़ौफ़ज़दा था alfaaz shayari ,

On: April 14, 2025 6:55 PM
Follow Us:
सारा का सारा शहर ख़ौफ़ज़दा था alfaaz shayari ,

सारा का सारा शहर ख़ौफ़ज़दा था alfaaz shayari ,

सारा का सारा शहर ख़ौफ़ज़दा था ,

सारे के सारे शहर में शाम से चीखें गूँज जाती हैं ।

 

होते होंगे लोग ख़ुशनुमा मौसम ए बहार पर ,

है उनके वास्ते ये ओलों की बयार जिनके सर पर छत नहीं ।

 

कभी तेरी तस्वीर से भी हमको इश्क़ ए बेइंतेहाई थी ,

अब रूबरू ए जबीं में भी वो बात नहीं है ।

royal attitude status in hindi,

दिन रात लिखूं अम्बर पर रूप तेरा सादा ,

समंदर को स्याही कर दूँ उस पर भी लगे जोबन तेरा ज़्यादा ।

 

जिश्म रेज़ा ही सही किरदार झीना तो नहीं ,

की शर्द हवा के झोकों से जान मेरी सूख ही जाए ।

 

ता उम्र का वाक़िया ये रहा ,

न शहर अपना रहा न अIब ओ हवा अपनी रही ।

 

खूबसूरत चेहरों से खूबरु ए नज़रों की उम्मीदगी कैसी ,

ज़माने की हवाओं से अदावतों की बदबू सी आती है ।

 

वक़्त की नज़ाक़त ने आब् ओ हवा क्या बदली ,

सारा का सारा ज़माना अंग्रेजी बोलने लगा ।

 

मोहब्बत की तासीर ऐसी है ,

जब उड़ती है बे पर हवाओं में बात चलती है , जब लुटती है ज़मीन ए ख़ाक तक नहीं मिलती ।

 

ग़र उसके दम से दम भरती है शहर भर की हवा ,

हमIरा इश्क़ पाके वो मग़रूर न हो हैरत की बात है ।

 

शहर भर की खुली हवा में दम घुटता है ,

चार दिवारी में बस तहजीबें महफूज़ बचती हैं ।

 

शर्द हवाएं सरगोशियों में बात करती हैं ,

जब तेरे कान की बाली मेरे नाम से चहक के झूम जाती है ।

 

शर्म का ज़ामा हटा कर ,

बड़ी बेहयाई के साथ हर रात की खैरात हर रोज़ बंटती है ।

 

आप ज़िंदा हो यही क्या कम बात है ,

गोया मुर्दों के जिश्मों से यहाँ क़फ़न खींचने की रवायत है ।

 

गुस्ताख़ निगाहों की बद्तमीज़ी,

शर्म से हर शाम अपनी इज़्ज़त बच बचा कर के निकलती है ।

 

हर रोज़ अँधेरे की दस्तक देती शाम ,

फुटपाथ में सोने वालों में वही दहशत , फिर कोई वहशी दरिंदा रौंद डालेगा ।

 

जाने कब होगा सवेरा या कभी होगा भी नहीं ,

जाने कब सुरमई शाम दिलों की वेहशत में बदल जाती है ।

emotional short story in hindi,

शाम को हर रात का इल्म होता है,

लब पे आने से पहले ही तेरा नाम ज़ाम थमा देती है ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment