सियासतें ही हो मेहरबान गर क़ातिलों पर funny political shayari ,

On: April 14, 2025 8:30 PM
Follow Us:
सियासतें ही हो मेहरबान गर क़ातिलों पर funny political shayari ,

सियासतें ही हो मेहरबान गर क़ातिलों पर funny political shayari ,

सियासतें ही हो मेहरबान गर क़ातिलों पर ,

रहनुमा बनकर गली कूचों पर बूचड़खानों का कारोबार खोल दें ।

 

सियासत के कत्लगाहों का रोज़गार पुराना है ,

जानवर बछेहु के आड़े में इंसानी खून बहाना है ।

 

सियासत में मुर्दों का रोज़गार बढ़ गया ,

भाई भाई के खून ए जिगर का प्यासा जो हो गया ।

 

गर मारने से मरता हैवान,

साल दर साल न मारा जाता हैवान I

 

बाँट ले क़तरा क़तरा ए लहू जो तेरे हिस्से का है ,

कब तलक मैं ख़ुद में छुपे हैवान को चुप कराऊंगा ।

sad shayari 

शहर ए मुंसिफ कहते हैं, हैवान जाग जायेगा क़यामत जाग जाएगी ,

जहां भर में लोग इंसानियत बाँट रहे हो जैसे ।

 

हसरतें इतनी लेकर फिरता रहा उम्र भर ,

ख़ुद के भीतर भी एक हैवान छुपा कर शायद ।

 

पाँव चलते नहीं ज़मीन पर ,

बुढ़ापा घिसटकर ज़माने भर की चुग़लखोरियों का रोज़गार कर रहा ।

 

शर्म से गैरत से कभी डूब मरते वो ,

बेज़बान के ज़िम्मे में रोज़गार खड़ा कर रहे हैं जो ।

 

रात भर हथेली पर चिराग जलाये फिरती रूहें ,

अंधेरों में उम्मीदों के उजालों का रोज़गार करती हैं ।

 

रात के काँधे पर ख़ामोशियाँ लादकर ,

दिन उजाले में कहकशां का कारोबार करे है ।

 

रात भर तकना मेहज़बीनों की चौकसी आशिक़ों का रोज़गार रहा ,

बस बदनसीबों के हिस्से में दिन के उजालों का कारोबार रहा ।

 

ज़ुल्फ़ें हटा रहा हूँ रुख़सार से तेरी ,

एक रात की मुफ्लिशी को रोज़गार मिल गया ।

 

चाँद तारों का गिनना फज़ूल था ,

अच्छा हुआ दिल से निकम्मो को रोज़गार मिल गया ।

 

इश्क़ के मारों से न पूछ इलाज़ ए मर्ज़ ,

ये लख़्त ए जिगर के मारों का क्या इलाज़ कराओगे ।

 

बेख़्याली में भी गर क़त्ल हो जाए किसी बेगुनाह का ,

इब्लीस है वो ज़िंदा इब्न ए इंसान ही नहीं ।

 good morning shayari

बीमार हो गया तबीयत ए नासाज़ जिगर से ,

दिल लेने देने का क्या रोज़गार करोगे ।

 

हांथों में तीर भाला बाजू में बरछी कटार ,

क्या गैर इरादतन भी होगा चैन ओ अमन पर वार ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

1 thought on “सियासतें ही हो मेहरबान गर क़ातिलों पर funny political shayari ,”

Leave a Comment