हसरत ऐसी है इन हवाओं की love quotes hindi ,

On: April 14, 2025 8:52 PM
Follow Us:
हसरत ऐसी है इन हवाओं की love quotes hindi ,

हसरत ऐसी है इन हवाओं की love quotes hindi ,

हसरत ऐसी है इन हवाओं की ,

कि अब मोहब्बतों के परिंदे भी आसमानो में आशियाना कर लें ।

 

इक मसर्रत कि ख़ातिर कहाँ तक जायज़ है ,

किसी का अलविदा कहना किसी का हमनवाँ होना ।

 

सबके सब निठल्ले सबके सब बेरोज़गार,

पचीस ठो पैदाकर के कहते हैं ऊपर वाले का चमत्कार ।

 valentine day quotes

साल दर साल एक जैसे हैं ,

हम भी वही नया साल मनाएंगे जो सिर्फ मेरा हो ।

 

ज़िन्दगी हौसलों के दम पर चलती है ,

उम्मीद छोड़ने वाले खट्ट तोड़ते ही मर जाते हैं ।

 

ज़िन्दगी एक ही पाले पर खेलती गोया,

सबकी सब बाज़ी हमारी होती ।

 

निकले थे हम भी घर से कारोबार करेंगे ,

देखा मिजाज़ ए यार तो तबीयत मचल गयी ।

 

उम्मीदें पोशीदा हैं अभी सीने में ,

मैं यही सोच कर हर रोज़ अभी ज़िंदा हूँ ।

 

साफ़ सुथरे रास्तों पर बस नज़र मत रख ,

ऊबड़ खाबड़ रास्तों से भी पत्थर हटाने वाला होना चाहिए ।

 

ना उम्मीद ना हो हौंसला रख ,

हर अँधेरे के बाद एक उजला सवेरा ज़रूर होता है ।

 

राहगीरों की तक़दीर बद से बद्तर थी ,

राह ए खाकसारी में धूल मिटटी पत्थर के सिवा था ही क्या ।

 

मुल्क़ बाँटे ज़मीनें बाँटी ,

दिलों के रास्तों पर भी सरहदी ताले लगा डाले ।

 

दिल बहलता नहीं है टुकड़ों में ,

सारा आब ए हयात मिले जाने क्या हो ।

 

हश्र इस तन का है मिटटी में मिल जाना ,

बस सहीदों की सहादत ही वतन के काम आती है ।

 

हम तो आशिक़ हैं बस इश्क़ की इन्तहा जानें ,

अंजाम ए इश्क़ होता है क्या बस आगे ख़ुदा जानें ।

 

ज़मीन ए खाकसारी और ज़ौक़ ए उर्दू का फन ,

जौहरी वो है जो पत्थर से भी बुत ए मुजस्सिम तरास लेता है ।

 

हर कोई दौलत ओ हुश्न का मुरीद यहाँ ,

कौन करता है वफ़ा का कारोबार जहाँ में ।

real spirit stories in hindi

उतर रहा है ज़हर दिल पर मेरे आहिस्ता ,

अब कोई और हश्र ए सुखन हो तो मुझ पर आजमाओ ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

1 thought on “हसरत ऐसी है इन हवाओं की love quotes hindi ,”

Leave a Comment