वक़्त बेवक़्त दो शीशे के ज़ाम भरे भरे dosti shayari ,

On: April 18, 2025 8:16 PM
Follow Us:
वक़्त बेवक़्त दो शीशे के ज़ाम भरे भरे dosti shayari ,

वक़्त बेवक़्त दो शीशे के ज़ाम भरे भरे dosti shayari ,

वक़्त बेवक़्त दो शीशे के ज़ाम भरे भरे ,

ज़िन्दगी है क्या ज़र्रा ज़र्रा ज़मीन ए ख़ाक की कहानियाँ  ।

 

लबों पर इबारतें लिखने का शौक़ हो ग़ोया ,

ज़ाम में डुबोकर पहले कलम को तर कर लो ।

 

दिलों का टूटना जुड़ना पुरानी आदत है ,

दिल तो फ़ितरतन बचपन से ख़ुराफ़ाती है ।

 urdu shayari

हम दिलों के टूटने जुड़ने का खेल खेलते हैं ,

जिन्हें ज़ौक़ ए दिल्लगी न हों घरों को अपने इत्तेला कर दें ।

 

न जिस्म पिघलता है न रूह तबाह होती है ,

दिलों के टूटने की कोई आवाज़ कहाँ होती है ।

 

टूटने के ख़ौफ़ से घरों से न निकले वो बुज़दिल होंगे ,

दिलों का टूटना जुड़ना खेल में तो पूरा लाज़िम है ।

 

टूटा फूटा दिलों का बस्ता समेट कर ,

दिल वाले फ़िर से दाख़िला ए इश्क़ में तालीम ओ तरबीयत के तलबगार रहेगे ।

 

टूटे फूटे दिलों की मरम्मत होती गोया ,

आशिक़ों के जनाज़ों से चौक चौबारे न सजते ।

 

टूटते चाँद सा फलक से टूटा दिल ,

टूट के बिखरा ज़मीन पर मुराद पूरी हुयी ।

 

हमने तो मोहब्बत की थी साक़िब ,

ज़माने ने तिज़ारत का नाम देकर मायने बदल दिए ।

 

मौत है जश्न फ़िर तन्हाईयाँ हैं ,

ज़िन्दगी की यही सच्चाईयाँ हैं ।

 

लुत्फ़ आता है मुझको सोने में ,

मेरी मैय्यत को खूब सजाना यारों ।

 

ज़िन्दगी कब की फ़नाह हो गयी साकिब ,

अब तो बस दर्द भरे नग़मे बचे हैं सारे ।

 

शबनमी ज़ाम का असर है साक़ी ,

गुलों के राज़ अभी ताज़ा हैं ।

 

तुम्हारे ख़याल उड़ते रहते हैं ,

आसमानो का कोई नशेमन नहीं होता ।

 

इश्क़ ए सुख़नवर की लत बुरी होती है साकिब ,

जाम उठवा के चाहे किरिया करवा लो ।

 

सूखे सूखे लबों से ज़ाम तक की दूरी ,

लड़खड़ाकर ही सही पास चले आते हैं ।

 

प्यास अधूरी सी ज़ाम आधा सा ,

रात अधूरी सी इश्क़ का दाग़ आधा सा ।

 

ज़ाम से ज़ाम की गर बुझती प्यासें ,

रात भर पीके भी दो लबों के ज़ाम सूखे न होते ।

 birthday shayari

रात भर बस इधर उधर की बातें ,

बातों बातों में रातें खर्चा की ।

pix taken by google

 

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

1 thought on “वक़्त बेवक़्त दो शीशे के ज़ाम भरे भरे dosti shayari ,”

Leave a Comment