रिस रिस के गिर रही है चाँदनी चिलमन की ओट से sad poetry in hindi urdu ,

On: April 19, 2025 5:32 PM
Follow Us:
रिस रिस के गिर रही है चाँदनी चिलमन की ओट से sad poetry in hindi urdu ,

रिस रिस के गिर रही है चाँदनी चिलमन की ओट से sad poetry in hindi urdu ,

रिस रिस के गिर रही है चाँदनी चिलमन की ओट से ,

घायल है आज चाँद फिर नज़रों की चोंट से ।

 

मुमकिन है उन्हें भी होश आ जाये ,

दम ब दम मोहब्बतों में जो आहें भरते हैं ।

 

ख़ाक ए मुफ्लिशी में तो जीने से अच्छा है ,

हमारे इश्क़ में ही रईसी कर लो ।

 

एक तो फ़िज़ा हराम थी शहर ए गरीब के ,

उस पर तेरी ईनायत ए मोहब्बतों ने बर्बाद कर दिया ।

hindi shayari 

मेरे शहर में इंसान जुगाली करते हैं ,

मुँह में ज़बान पेट में दाँत रखते हैं ।

 

इश्तिहारों में किस्से इंसानो के नहीं छपते ,

सुना है आदम ए शहर में किसी जानवर ने आमद की है ।

 

दिल तो बस संगदिलों की सादगी पर मरता है ,

ज़िद पे आजाये क़ाफ़िर तो कहाँ मुंसिफ की सुनता है ।

 

ये अंदाज़ ए गुफ़्तगू वो मिजाज़ ए रानाई ,

ऐसी अदा पे तेरी दो जहान वार दूँ ।

 

मरने वाले मरते रहे ग़म कम न हुआ ,

जान पर जान जाती रही इश्क़ सा मरहम न हुआ ।

 

रात जन्नत सी सजा रखी है तूने पहलू में ,

दिन को क़ाफ़िला ए आदम ने जहन्नुम बना डाला है ।

 

बेख़ुदी में मेरा मैं ही मुझको लेता गया ,

मैं मेरे मैं ही खुद से तन्हा होता गया ।

 

मुब्तला ए इश्क़ में बर्बाद हो गया मैं ,

गोया हरफन मौला सा मिजाज़ अपना हर दिल अजीज़ था ।

 

अश्क़ों में बयान होता है नज़रों से बयान होता है ,

ग़म अगर दिल में हो मुस्कुराते चेहरों से बयान होता है ।

 

हमें तो शाद ओ ग़म ने मोहलत दे दी ,

ज़िन्दगी बेख़ौफ़ हादसों की दहशत गर्दी है और कुछ भी नहीं ।

sad poetry in urdu 2 lines 

हम तो अपने दिल के मेहमान हैं बस ,

शाद ओ ग़म ने तेरे धड़कनो में कब्ज़ा जमा के रखा है ।

 

वो बड़ी बड़ी नज़्में नहीं लिखता ,

शाद ओ ग़म बस नज़रों में बयान हुआ करता है ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

1 thought on “रिस रिस के गिर रही है चाँदनी चिलमन की ओट से sad poetry in hindi urdu ,”

Leave a Comment