बज़्म में आ बैठे वो ज़ुल्फ़ें बिखेर कर 140 words shayari ,

On: July 2, 2026 6:53 PM
Follow Us:
बज़्म में आ बैठे वो ज़ुल्फ़ें बिखेर कर 140 words shayari,

बज़्म में आ बैठे वो ज़ुल्फ़ें बिखेर कर 140 words shayari,

बज़्म में आ बैठे वो ज़ुल्फ़ें बिखेर कर ,

कुछ नज़्म टूटती सी कुछ गज़लें समेट कर ।

 

चरागों के उजाले सा सफ़र तन्हा ,

मैं अंधेरों में बहुत दूर चला जाता हूँ ।

 

कुछ सियासी दौर से गुज़री कुछ सिक्कों के वज़न से दब गयी ,

गोया इस तरह खस्ता से मोहब्बत हाल ए खस्ता होती गयी ।

 

भू धरा इंसान बिका ईमान भी मिल जायेगा ,

अब लहू तो आम है भगवान् न बच पायेगा ।

 

तुल गए गौरी गणेश संग महेश तुल गए ,

विशिष्ठ गण के माल में मैले कुचैले गणवेश धुल गए ।

funny political poems 

बुझे बुझे से चरागों का सफक जल जाना ,

तेरी ज़ुल्फ़ों के हटने से बुझे चेहरों का यकबयक खिल जाना ।

 

दूर से आते राहगीरों की पदचाप सुनो ,

मुमकिन है सफ़र में कोई राहगीर मिले ।

 

जो बन सको तो बनो हमसफ़र मेरे ,

राह में मील के पत्थरों के बाद मंज़िलें और भी हैं ।

 

तेरी ज़ुल्फ़ में उलझे हैं लतीफे कैसे कैसे ,

कुछ पण्डित क़ाज़ी मौलवी कहकशाँ बन कर ।

 

हम तेरी ज़ुल्फ़ों तले शहर बसा लेंगे ,

बस तू पलकें झुकाकर के अँधेरा कर दे ।

ये जो नगीने जड़े हैं तेरी ज़ुल्फ़ों में ,

शब् ए महताब को भी आफ़ताब करते हैं ।

 

जी करता है तेरे हुस्न पर ग़ज़ल लिखूँ ,

तेरे काजल को क़यामत तेरी ज़ुल्फ़ों को क़हर लिखूँ ।

 

अल्लाह बचाये हुस्न ए जमाल से ,

नागिन सी डसती ज़ुल्फ़ से कभी लहरा के चलती बयार से ।

 

तेरी ज़ुल्फ़ों में उलझे कितने क़ाफ़िर इमान ओ दीन ,

जो बच गया वो बुत था जो फंस गया वो हो गया हबीब ।

 

नाख़ुदा भी एक ख़ुदा तलाश लेता है ,

हो जाती है दुआ बे असर जब वो बद्दुआ तराश लेता है ।

really heart touching love story in hindi,

शहर भर की रवायत में रूठना मनाना ही नहीं ,

देखो तुम हमसे दूर जाने की ज़िद को छोड़ दो ।

 

चल रहे हैं लोग शहर भर में सूरत ए फ़िराक़ बदल बदल ,

कभी आदम कभी खादिम सभी नक़ाब बदल बदल ।

pix taken by google ai

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment