लाइलाज़ है इश्क़ love shayari ,

On: April 18, 2025 6:53 PM
Follow Us:
लाइलाज़ है इश्क़ love shayari ,

लाइलाज़ है इश्क़ love shayari ,

लाइलाज़ है इश्क़ ,

जान बूझ कर करने वालों को सज़ा ए मौत मिलनी ही चाहिए ।

 

पलकें जो खोल तू तो तेरे दिल में झाँक लूँ ,

कहते हैं आँखें भी दिल का आइना होती हैं ।

thriller stories in hindi

आँखें ही हैं गवाही तू कभी मेरा प्यार था ,

संगदिल हुआ ज़माना ज़ालिम तेरे बग़ैर ।

 

अधर में लटका है इश्क़ सर कहीं टाँग कहीं है ,

अभी यहीं था दिल अब पता नहीं ये बात सही है ।

 

सदके उतारे तेरे आ जान वार दूँ ,

सर से दुपट्टा जो तेरे सरके इमान वार दूँ ।

 

इंसान मिटटी का बुत है शीशे से हैं अरमान ,

दो जख को बाँट डाला लेकर हाँथ में बाइबिल गीता क़ुरान ।

 

दोजख के ख़ुदा राम तुझे सज़दे में दे दूँ ,

एक मेरा ख़ुदाया है जो मुझे मिल नहीं सकता ।

 

आलम ए जश्न ए तन्हाई भी अज़ीब है ,

आस्मां पर सजी चाँद तारों की बारात ,

ज़मीन का ज़र्रा ज़र्रा ख़ाक होने के कू ब कू है ।

 

तू नहीं तो जुस्तजू ए यार सही ,

कू ब कू हसीं सा मंज़र रूबरू तेरे कुछ हसीं नहीं ।

 

ख़ुदा भी ख़ुदाई छोड़ देते हैं ,

जब गुज़रते हैं मेहबूब की सुर्ख गलियों से जनाज़े भी कफ़न ओढ़ लेते हैं ।

2 line attitude shayari 

शर्त है यूँ न सर ए आम रुख़सार से पर्दा हटाइये ,

बेमुरव्वत में मरेगे बेगुनाह शब् ओ सेहर ज़रा नज़रें बचाइए ।

 

मोहब्बत का नाम पुरानी किताबों में पलटता था कभी ,

अब बस लोग इश्क़ करके पलटते रहते हैं ।

 

नक़ाब ओढ़ने वाला शख्स फ़रेबी नहीं होता ,

कुछ ज़माना ए दस्तूर का भी हिज़ाब होता है ।

 

हुनरबाज़ी कहूँ या जाल साज़ी मानू ,

जब बी अपना वक़्त आया बड़ा बेवक़्त आया ।

 

चमड़े की ज़बान सा फिसला इधर उधर ,

गोरी चमड़ी सा इश्क़ है देखा जिधर किधर ।

 

उजली उजली साँझ सुनहरी धुँधला धुँधला अम्बर है ,

नील गगन पर जगमग तारे शोभित चाँद शिरोमणि है ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment