ख़ाक सारी है बहुत इश्क़ में उतर के तो देख bewafa shayari ,

On: April 17, 2025 9:14 PM
Follow Us:
ख़ाक सारी है बहुत इश्क़ में उतर के तो देख bewafa shayari ,

ख़ाक सारी है बहुत इश्क़ में उतर के तो देख bewafa shayari ,

ख़ाक सारी है बहुत इश्क़ में उतर के तो देख ,

यूँ उठते धुएं को देख कर दबी चिंगारी का अंदाज़ा लगाया नहीं जाता ।

 

उफ़ जान न ले ले कहीं ये बेरुख़ी तेरी ,

आँखों से बहता काजल और जलवों से उड़ती ज़ुल्फें तेरी ।

 image shayari

दिन में सोके रात भर आस्मां के तारे चुरायेंगे ,

सोने वालों को ख़्वाब देखने दो हम उनके चाँद को भी अपना बनाएंगे ।

 

ग़ालिब हुआ है कोई , कोई शायर हुआ ,

सज़दे किये किसी ने कोई इश्क़ में फ़नाह हुआ ।

 

ग़ालिब शराफ़त में मरे मोहल्ले की लड़कियाँ दिन रात आहें भरे ,

इसे आपा उसे ख़ातून किसी को मोहतरमा सलाम करके हज़ को चले ।

 

बड़े गिले शिकवे जो तह ए दिल में पाल रखे हैं ,

महफ़िल में कभी हंस कर ही कह देते हाल ए दिल सुनाओ यारों ।

 

आँख लग कर भी नींद आती नहीं ,

हिज्र की रात का सीने में वज़न ज़्यादा है ।

 

मुस्कुरा कर देख ही लिए थे तो ,

यूँ पलकें झुका कर दाँतों तले होंठ दबाना तो न था ।

 

मन भटकता फिरता है चाँद के पीछे ध्रुव तारा बन कर ,

गुनगुनाता रहता है यादों का भंवर एक तारा बनकर ।

 

बस मौसम की नज़ाक़त का असर है हरसू ,

मोटी खाल वाले भी कभी ज़ौक़ ए इश्क़ किया करते हैं ।

love shayari 

ख़ुदाया ख़ैर करे उसका जिसका तू मेहबूब बने ,

हमे तो जब भी मिले तुम बहुत खूब मिले ।

 

सर पे बाँधे हो कफ़न लब पर मेहबूब का नाम हो सजाये ,

हाँथो में मोहब्बत का परचम लहराए कोई तब इश्क़ के समर में कूंद जाए ।

 

बेहयाई के सबब हैं ये दाग़,

राज़ गहरे है दिल की गर्तों में छुपा रखे हैं ये दाग़ ।

 

पीर फ़क़ीर बड़े बड़े साधु सन्त बने ,

बने महंत बड़े इश्क़ में मलंग बनने के बाद ।

 

तन बहे गंगा की लहरों में साँस निकलने से पहले ,

भरें पेट जलचर नभचर मांस से मेरे प्राण निकलने से पहले ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment