सिंघाड़े के आटे का हलवा singhade ka halwa indian recipes in hindi ,

On: July 5, 2026 3:54 PM
Follow Us:
सिंघाड़े के आटे का हलवा singhade ka halwa indian recipes in hindi ,

सिंघाड़े के आटे का हलवा singhade ka halwa indian recipes in hindi ,

दोस्तों आज हम सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाना सीखेंगे जो की बनाने में बेहद आसान और खाने में बहुत स्वादिष्ट और

पौष्टिक है , ये फलाहार के अंतर्गत आता है अर्थात आप वृत और उपवास में इसे बड़े आराम से खा सकते हैं , विंध्य में

इसे काची के नाम से जाना जाता है , और ख़ास पकवानो में गिना जाता है । तो आइये दोस्तों सीखते हैं की सिंघाड़े के

आटे का हलवा कैसे बनाये इसके लिए आवश्यक सामग्री नीचे दी गयी है कृपया उसे नोट कर ले ।

आवश्यक सामग्री

१०० ग्राम सिंघाड़ा का आटा,

५० ग्राम शक्कर ,

२५ ग्राम घी ,

१० ग्राम काजू ,

१० ग्राम किस मिस ,

१० ग्राम बादाम ,

चार चिरोंजी १० ग्राम ,

इलाइची पाउडर छोटा आधा चम्मच ,

सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने की विधि ,

सर्वप्रथम धीमी आंच में चूल्हे पर कड़ाही में २५ ग्राम घी डालकर सिंघाड़े के आटे को गोल्डन ब्राउन होने तक भूजो ,

इसके बाद सिंघाड़े के आटे को अलग कर दो , फिर काजू बादाम को छोटे छोटे टकड़ों में काट लो इसके बाद कड़ाही में

लगभग एक छोटा चम्मच घी डालकर काजू , बादाम चारचिरोजी और किसमिस को २ मिनिट तक धीमी आंच में गोल्डन

ब्राउन होने तक भूँजो , इसके बाद इसमें भूंजा हुआ सिंघाड़े का आटा डाल दो , अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पेस्ट

को चम्मच से चलाते रहिये ताकि इसमें गुल्थियाँ न बधने पाए , अब इसमें ५० ग्राम शक्कर डाले और इसमें लगभग २००

ग्राम पानी डाले और धीमी आंच में पकाएं , जब घोल गाढ़ा हो जाए गैस से उतार ले ,

अब एक थाली में घी की पतली परत लगाकर घोल को फैला दें , अब इसके ऊपर इलाइची पाउडर छिड़क दे और कुछ

काजू बादाम के टुकड़े चारचीरोंजी और किस मिस ऊपर से डालकर हल्का सा हथेली से प्रेस कर दे , अब इसे ५ से १०

मिनिट तक ठंडा होने दे , ठंडा होने के बाद इसे बर्फी की तरह टुकड़ों में काट ले , और दूध के साथ खाएं ।

aloo ka kofta indian recipes ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment