करेला की कलौंजी indian recipes in hindi ,

On: July 5, 2026 3:52 PM
Follow Us:
करेला की कलौंजी indian recipes in hindi ,

करेला की कलौंजी indian recipes in hindi ,

दोस्तों आज हम सीखने जा रहे हैं करेले की कलौंजी , इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री लिख लीजिये ,

आवश्यक सामग्री,

करेला २५० ग्राम , राई १० ग्राम , १० ग्राम जीरा ,मेथी ५ ग्राम , खड़ी धनिया १० ग्राम सौंफ १० ग्राम , ५ ग्राम करायल ,

पीसी १ छोटा चम्मच हल्दी , एक छोटा चम्मच अमचूर , पीसी लालमिर्ची छोटा आधा चम्मच, नमक एक छोटा चम्मच

, १०० ग्राम कड़वा तैल, एक चुटकी हींग ,

करेला की कलौंजी बनाने की विधि ,

सर्वप्रथम करेला को धोकर छील लो , इसके बाद करेले में चक्कू से चीरा लगाओ ताकि मसाला भरा जा सके , अब गैस में

कड़ाही चढ़ाकर राई , जीरा , खड़ी धनिया , सौंफ , और करायल , मेथी को धीमी आंच में अलग अलग भूंज ले , अब राई

जीरा मेथी और खड़ी धनिया को मिक्सी में बारीक पीस ले , इसके बाद सौंफ को दुरदुरा पीस ले , इन सबको पीसने के

बाद एक साथ मिला ले , इसके बाद इसमें आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च , एक छोटा चम्मच अमचूर , हल्दी एक छोटा

चम्मच नमक एक छोटा चम्मच भी इसमें मिला ले , अब इस मिश्रम में एक छोटा चम्मच कड़वा तैल भी मिला ले , अब

इस मिश्रम को चीरे हुए करेलों में दबा दबा कर अच्छी तरह से भर दे , जब सभी करेलों में मसाला भर जाए , तो चूल्हे पर

कड़ाही में १०० ग्राम तैल डाल कर गरम करे , अब इसमें एक चटकी हींग डाल दे इसके बाद , सब करेलों को उसी तैल में

अच्छे से जमा दे , और आंच धीमी कर के ऊपर से एक अच्छे से ढक्कन से ढँक दे, और पांच मिनिट तक पकने दे ,

इसके बाद सब करेलों को एक चम्मच से पलट दे, इसके बाद पुनः उन्हें ढक्कन से ढँक दे , और धीमी आंच में पकने दे ,

ये क्रम तब तक जारी रखे जब तक की करेला अच्छे से पक न जाए , तो एक साफ़ डोंगे में निकाल के रख ले , तो दोस्तों

अब आपकी करेले की कलौंजी तैयार है , अब इसे रोटी और दाल चावल के साथ आराम से खाएं ।

रसाज़ की कढ़ी

 

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment