रसाज़ की कढ़ी indian recipes in hindi ,

On: July 5, 2026 3:59 PM
Follow Us:
रसाज़ की कढ़ी indian recipes in hindi ,

रसाज़ की कढ़ी indian recipes in hindi ,

दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आये हैं बघेल खंड की मशहूर रसाज की कढ़ी , जो शायद ही बघेल खंड के बाहर वालों

ने कभी चखी होगी , एक बार अगर अपने भूल से भी रसाज़ की कढ़ी खाली इसके बाद आप कोई और कढ़ी पसंद नहीं

करेंगे , तो दोस्तों आइये सीखते हैं की रसाज की कढ़ी कैसे बनाते हैं । इसके लिए ज़रूरी सामग्री यहां पर लिखी है ।

१५० ग्राम बेसन ,

१ लीटर मठा,

१ टी स्पून मैथी ,

हरी मिर्च २ ,’

हींग चुटकी भर ,

लहसुन चार से छह दाना ,

कड़ी पत्ता (मीठी नीम ),

५०० ग्राम तेल ,

१०० ग्राम बेसन को २०० ग्राम पानी में घोल कर कड़ाही में डाल कर घोल लो , अब गैस चूल्हे पर धीमी आंच में पकाओ ,

घोल को पकाते समय चम्मच से चलाते जाओ ताकि घोल में गुलठियाँ न बधने पाएं , जब घोल गाढ़ा हो जाए तो एक

थाली में तेल लगाकर पूरा घोल उसमे फैला दो , ठंडा होने पर , उसे बर्फी से बड़े आकार में लम्बे लम्बे पतले पतले टुकड़ों

में चक्कू से काट लो  , ये टुकड़े ज्यादा मोटे न हों ताकि तलते समय अंदर तक पक जाएँ , फिर कड़ाही में तेल २५० ग्राम

तेलडालो और इन टुकड़ों को तल लो , ये ध्यान रहे की ये टुकड़े आपस में जुड़ने न पाएं , इसे तल कर अलग से रख लो ,

अब बनाते हैं कढ़ी ,

मठे में लगभग ५० ग्राम बेशन डाल कर मथानी से मथ लो , ध्यान रहे की इसमें गुल्थियाँ न बधने पाएं , अब कड़ाही में

एक बड़ा चम्मच तेल डालो , अब उसमे मेथी , कटा हुआ मिर्चा , छिली कटी लहसुन , चुटकी भर हींग , और कड़ी पत्ते

को डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक भूंज लो , इसमें घुला हुआ बेसन का घोल डाल दो , इसके बाद में आधा चम्मच टी

स्पून हल्दी , स्वादानुसार नमक डाल दो फिर इसे धीमी आंच में पकने दो बीच बीच में इसे चम्मच से चलाते रहो , इसे

लग भग इसे १५ से बीस मिनिट तक मद्धम आंच में पकने के बाद किसी बर्तन में डाल दो , अब इस बनी हुयी कढ़ी में

रसाज़ डाल दो और उसे अंदर तक डूबा दो , अब इसमें कटी हुई हरी धनिया पत्ती डाल दो , फिर आप इस रसाज़ की कढ़ी

को खुद भी खाइये और अपने मेहमानो को भी खिलाइये ।

चन्सूर के लड्डू कैसे बनाये ।

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

1 thought on “रसाज़ की कढ़ी indian recipes in hindi ,”

Leave a Comment