बालूशाही बनाने की विधि indian recipes hindi ,

On: April 22, 2025 3:37 AM
Follow Us:
बालूशाही बनाने की विधि indian recipes hindi ,

बालूशाही बनाने की विधि indian recipes hindi ,

दोस्तों होली का त्यौहार आने वाला है , और हिन्दुस्तानी घरों की रसोइयों में पकवानो की बहार आने वाली है , इसमें तरह

तरह के पकवान बनाये जाते हैं जिनमे से बालूशाही एक प्रमुख पकवान की श्रेणी में आता है , दोस्तों बालूशाही का नाम

आते ही मुँह में पानी आना स्वाभाविक है अब बस जी ललचाने की ज़रुरत नहीं है , क्यूंकि आज हम घर बैठे बालूशाही

बनाना सीखेंगे , जो की बहुत कठिन नहीं है , तो आइये बालूशाही बनाने के लिए आवश्यक सामग्री लिख लीजिये ,

बालूशाही बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

२०० ग्राम मैदा ,

घी ५०० ग्राम ,

शक्कर ४०० ग्राम ,

आधा छोटा चम्मच इलाइची पाउडर ,

बालूशाही बनाने की विधि

मैदा में पिघला हुआ घी डालकर अच्छे से मिलाइये , इसके बाद मैदे को पानी के साथ गूंदिये , इसके बाद गुंदे हुए मैदे को

अच्छे से मसलकर छोटी छोटी गोलियों को हथेली में घुमाते जाइये , इसके बाद गोलियों को बीच में अंगूठे से दबा दीजिये

, जब आपकी सब गोलियां तैयार हो जाएँ टी कड़ाही में घी गरम करके इन्हे धीमी आंच में सेंक लीजिये , और सब को

तलने के बाद अलग रख दीजिये ।

शक्कर का सीरा

इसके बाद एक दूसरी कड़ाही में ४०० ग्राम चीनी में लगभग २०० ग्राम पानी मिलाकर चूल्हे में मद्धम आंच में पकाइये इसे

पकाते समय घोल को चम्मच से चलाते रहिये , ताकि कड़ाही की तली में शक्कर जलने न पाए , जब इस घोल में उबाल

आने लगे तो एक बड़ा चम्मच दूध डाल कर उबालिये , उबलते समय जो झाग बने उसे चम्मच से अलग करते जाइये ,

अब दो उँगलियों के बीच में शक्कर के सीरे के तार उठा कर देखिये , जब एक तार की चासनी बन जाए तो गैस को बंद

कर दीजिये , अब इसमें पिसा हुआ इलाइची पाउडर मिला दीजिये , इसके बाद इसमें तली हुयी टिकियों को अच्छी तरह से

डूबा दीजिये , इसके बाद इसे इसी तरह रात भर रखा रहने दीजिये सुबह तक में शक्कर का सीरा टिकियों में समां जायेगा

और आपकी बालू शाही सही तैयार हो जाती है ।

मालपुआ बनाने की विधि ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment