मालपुआ बनाने की विधि indian recipe in hindi ,

On: July 5, 2026 3:56 PM
Follow Us:
मालपुआ बनाने की विधि indian recipe in hindi ,

मालपुआ बनाने की विधि indian recipe in hindi ,

हिंद्स्तान के ५६ भोग का नाम लिया जाए और उसमे मालपुआ शामिल न हो ऐसा हो ही नहीं सकता , देश के अलग

अलग कोनो में अलग अलग तरह से मालपुआ बनाने की विधि प्रचलित है , हम यहां पर मध्यप्रदेश के विंध्य में बनने

वाले मालपुआ का ज़िक्र कर रहे हैं जो की यहां के श्रेष्ठतम पकवानो में से एक है घर में समधी के स्वागत में आज भी

अगर मालपुआ न परोसे जाएँ तो स्वागत अधूरा माना जाता है , हम सीख रहे हैं मालपुआ बनाना तो आइये दोस्तों देखते

हैं की माल पुआ कैसे बनाते हैं , उसके लिए ज़रूरी सामग्री नीचे दी गयी है कृपया उसे लिख लें ।

आवश्यक सामग्री

मैदा २५० ग्राम ,

१०० ग्राम शक्कर ,

चार चिरौंजी १० ग्राम ,

१० ग्राम काजू ,

१० ग्राम बादाम ,

५०० ग्राम मीठा तैल ,

मालपुआ बनाने की विधि

मैदा में लगभग २०० ग्राम पानी मिलाकर घोल तैयार कर लो , अब इसमें १०० ग्राम शक्कर डाल दो , तत्पश्चात चार

चिरौंजी भी डाल दो , इसके बाद काजू और बादाम के बारीक टुकड़े काट कर इस घोल में डाल दो , अब घोल को लगभग

चार से छह घंटे के लिए ढक कर किसी बर्तन में रख दो ,

इसके बाद लग भाग ५०० मिली लीटर मीठा तैल एक गहरे पैन में डाल कर पैन को गैस चूल्हे पर चढ़ा दें और तैल को

गरम होने दें , जब तैल तलने लायक हो जाये , तब घोल को अच्छे से मिलाकर एक एक चम्मच घोल उस खौलते तैल में

अलग अलग से डालते जाइये , और इन्हे गोल्डन ब्राउन होने तक उलट पलट कर तलते रहिये , जब ये पक जाए तो इन्हे

तैल से निकाल लीजिये , इसी तरह और मालपुए भी तल लीजिये , तो दोस्तों अब आपके लिए गरमा गरम मालपुए तैयार

हैं ।

ठण्ड का मौसम भी है , फ़ौरन सेहतमंद और स्वादिष्ट गरमा गरम मालपुआ तलिये और शुद्ध देसी खाने का आनंद खुद

भी लीजिये और अपने दोस्तों को खिलाइये ।

patriotic shayari

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment