दाल पूड़ी बनाने की विधि indian recipe in hindi ,

On: July 5, 2026 3:56 PM
Follow Us:
दाल पूड़ी बनाने की विधि indian recipe in hindi ,

दाल पूड़ी बनाने की विधि indian recipe in hindi ,

दोस्तों आज हम आपको विंध्य की मशहूर दाल पूड़ी बनाने की विधि बता रहे हैं ,

जिसे खाकर आप अपनी उंगलियां चाटते रह जायेगे , तो आइये दोस्तों सीखते है दाल पूड़ी कैसे बनाई जाती है ।

आवश्यक सामग्री

१०० ग्राम छिलका रहित चना की दाल ,

२०० ग्राम गेहूं का आंटा ,

आधा टी स्पून जीरा ,

एक हरी मिर्ची ,

चुटकी भर हींग

, ४ से ५ डोंडा

, आधा टी स्पून काली मिर्च ,

आधा छोटा चम्मच गरम मसाला ,

आधा छोटा चम्मच हल्दी ,

आधा छोटा चम्मच पिसी

धनिया , आधा छोटा चम्मच नमक ,

मीठा तेल १०० ग्राम,

दाल पूड़ी बनाने की विधि

दाल को धोकर के लगभग १२ घंटे के लिए आधा लीटर पानी में फुला दें , फिर उसको पानी से अलग करके दूसरे साफ़

पानी में धो लें , अब कड़ाही में एक छोटा चम्मच तेल डालकर उसमे हींग चुटकी भर , आधा चम्मच जीरा एक हरी कटी

मिर्ची ये सब डालकर इसे लाल होने तक भूंज ले , अब चने की दाल को उसमे डाल दे , और लगभग ५ मिनिट तक

भूंज ले , अब इसमें एक कप पानी डालकर ढँक दे और धीमी आंच में पकने दे , जब दाल पक जाए तो गैस बंद कर दे ,

अब इसके बाद इस दाल को ठंडा करके मिक्सी या सिल बट्टे में पीस लें , इसके बाद तैयार पेस्ट में आधा चम्मच हल्दी ,

आधा चम्मच पिसी धनिया , आधा चम्मच गरम मसाला , आधा चम्मच नमक मिला ले , इसके बाद ५ डोडा का दाना

निकाल ले और आधा चम्मच काली मिर्च के साथ पीस ले , और इन्हे भी दाल में डाल दें , अब थोड़ा सा हरी धनिया पत्ती

भी इसमें काटकर कर दाल दे , अब इन सब का अच्छे से मिश्रण तैयार कर दे ,

इसके बाद २०० ग्राम गेहूं के आंटा में लगभग दो छोटे चम्मच तेल , आधा चम्मच नमक मिलाकर अच्छे से पानी के साथ

गूंद लो , इसके बाद इसकी टिकिया के बीच दाल का मिश्रण भर कर आराम से बेलन से बेल लो , और गरम तबे में तेल

के साथ तल लो पराठे की तरह ,

तो दोस्तों तैयार है आपके खाने के लिए दाल पूड़ी , इसे आप आम रस के साथ , या अमावट (आमपापड ) के घोल के

साथ या फिर गुराम ये एक पारम्परिक डिश है उसके साथ भी खा सकते हैं गुराम बनाने की विधि भी हम नीचे बता रहे हैं

कृपया आप उसे नोट कर ले ।

 

गुराम के लिए आवश्यक सामग्री

५० ग्राम गेहूं का आंटा ,

५ टुकड़े सूखे आम की अमकरिया ,

घी दो चम्मच ,

जीरा आधा चम्मच ,

५० ग्राम शक्कर ,

२ इलाइची का पाउडर ,

गुराम बनाने की विधि

अब अमकरिया को धो के कड़ाही में आधा चम्मच घी डालकर उसमे जीरा डालकर अमकरिया को भूंज लो , इसके बाद

अमकरिया को अलग बर्तन में निकाल लो , अब कड़ाही में लगभग दो चम्मच घी डालकर आंटा को अच्छी तरह से भूंज

लो , जब आंटा भूजकर लाल हो जाए तो गैस बंद कर दो , इसके बाद उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर चम्मच से घुमाओ

और घोल तैयार करो , जब घोल तैयार हो जाये गैस को धीमी आंच में चालू कर दो , इसके बाद जो भुंजी अमकरिया रखी

है वो डाल दो , २ इलाइची का पाउडर , और ५० ग्राम शक्कर डाल दो , और उसे चलाते रहो ताकि उसमे आंटे की गुल्थी

न बधने पाए और जब

अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद करके उसे दूसरे बर्तन में रख लो । तो दोस्तों तैयार है आपका गुराम गरमा गरम डाल

पूड़ी के साथ खाने के लिए ।

patriotic shayari

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment