कटहल की सब्जी बनाने की विधि indian recipes in hindi ,

On: July 5, 2026 3:39 PM
Follow Us:
कटहल की सब्जी बनाने की विधि indian recipes in hindi ,

कटहल की सब्जी बनाने की विधि indian recipes in hindi ,

सर्व प्रथम कटहल को अच्छे से छील ले , इसे काटते और छीलते वक़्त एक बात ख़ास होती है कटहल से चिपचिपा दूध

निकलता है , जिससे इसे काटने और छीलने में दिक्कत होती है इसलिए हथेलियों में और हंसिया या फहसूल में अच्छे

तेल लगाकर ही इसे काटे , एक बात और कटहल बहुत हार्ड होती है इसे चक्कू से काटना नामुमकिन है तो इसे हसिया से

ही काटें , और बनाने के लिए सिल्वर की कड़ाही उपयोग में लाएं लोहे कड़ाही में आपकी कटहल काली हो जाएगी ,

कटहल को मध्यम टुकड़ों में काटने के बाद कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल डालें अब इसमें एक छोटा चम्मच जीरा डालें

इसके बाद इसमें कटे हुए हुए कटहल के टुकड़ों को मध्यम आंच में गोल्डन ब्राउन होने तक भूंजे , और इसे एक थाली में

निकाल कर रख दें ,

कटहल की सब्जी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ,

आधा किलो कटहल ,

तेल,

राई,

मेथी ,

जीरा,

धनिया पाउडर,

एक छोटा चम्मच हल्दी ,

चार प्याज .

चार टमाटर ,

एक पोथी लहसुन,

हरी मिर्ची ,

१० ग्राम अदरक,

घर का पिसा हुआ गरम मसाला,

तेज़ पत्ता ४ से ५,

कटी हुयी हरी धनिया पत्ती ,

कटहल की सब्जी बनाने की विधि,

चार प्याज . एक पोथी लहसुन , स्वादानुसार हरी मिर्ची , १० ग्राम अदरक, मिक्सी में पीस लो ,

और अलग रख दो इसके बाद चार टमाटर को भी पीस के पेस्ट तैयार कर लो , इसके बाद कड़ाही में ५० ग्राम तेल लेकर

इसमें तेज़ पत्ता ४ से ६ और थोड़ा सा जीरा मेथी और राई डाल कर तड़का लगाएं , अब इसमें दो छोटा चम्मच धनिया

पाउडर , एक छोटा चम्मच गरम मसाला , एक छोटा चम्मच हल्दी डालने के बाद इसमें पिसा हुआ प्याज लहसुन अदरक

और हरी मिर्च का पेस्ट दाल दें अब इसमें मध्यम आंच में और गोल्डन ब्राउन होने तक भूंजे , अब इसमें तले हुए कटहल

के टुकड़े डाले और अच्छे से मसाले के साथ मिला दें , जब मसाला कड़ाही से चिपकने लगे t बाद इसमें पिसे टमाटर के

पेस्ट को डालकर भूँजो जब तक की मसाला अच्छी तरह से सूख न जाए और मसाले से सोंधी सोंधी खुशबू न आने लगे ,

जब मसाला कड़ाही में चिपकने लगे , इसके बाद कड़ाही में इसके बाद इसमें लग भग आधा लीटर पानी डाल दो और

स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला दो , इसके बाद इसे एक प्लेट से ढँक दो और मध्यम आंच में पकने दो

लगभग १० से १५ मिनिट में कटहल पक जाती है , बीच बीच में इसे देखते रहिये पका या नहीं और चम्मच से चलाते भी

रहिये जब ये पक जाए तो इसमें कटा हुआ हरा धनिया डाल दो , और इसे एक डोंगे में निकाल लो इस तरह आपके लिए

अब ज़ायके दार और पौष्टिक कटहल की सब्जी तैयार है ।

कटहल का अचार बनाने की विधि ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment