urdu ghazal in hindi महफ़िल ए रानाइयाँ तो महज़ धोखा है ,

On: July 5, 2026 2:57 PM
Follow Us:
urdu ghazal in hindi महफ़िल ए रानाइयाँ तो महज़ धोखा है ,

urdu ghazal in hindi महफ़िल ए रानाइयाँ तो महज़ धोखा है ,

महफ़िल ए रानाइयाँ तो महज़ धोखा है ,

जश्न ए मातम का तमाशा हर रोज़ रहा ।

 

मैंने बेखुदी में अपना जिसे समझा तमाम उम्र ,

वही बाजू ए खंज़र मेरे सीने में पैबस्त रहा ।

 

खिज़ा के मौसम में गुज़रा था मैं सहराओं से ,

दिल में बहार ए अंजुमन गुलज़ार रहा ।

horror story books in hindi,

मेरे सीने से लगकर तमाम दुश्मन मुझसे मिलते रहे ,

जो मेरे दिल को अजीज़ था वही बस दूर रहा ।

 

दिल ए बेताब ने तस्कीन ओ सुकून महसूस किया ,

गैर की बाहों में जब मेरा जमाल ए यार महफूज़ मिला ।

 

रेत् के सेहरा में किस मुशाफिर की है प्यास बुझी ,

अपने ज़ख्मों को भिगोया है मैंने अश्क़ों से तर करके ।

 

दर बदर कौन भटकता है बियाबानों में ,

मैंने रांझे की आवाज़ सुनी है सुनसानो में ।

 

रात तनहा भी कट गयी होती ,

चाँद तारों के अलावा कोई सरीक के ग़म न मिला ।

 

हम उनके दर पर तमाम हसरतें फनाह कर आये ,

जो गदा की थी कभी उसने मोहब्बतें मुझको ।

 

दिल है ज़ख़्मी फिर भी सदा ए लब निकल ही आती है ,

दूरियाँ लाख सही रिश्तों की रूहों की छुअन आज भी समझ में आती है ।

 

यूँ नहीं की याद अब नहीं आती बस खाली सांस ही ली नहीं जाती ,

नाम से उसके अब भी बरोबर ये दिल धड़कता है ।

 

धड़कनो की भी अपनी अपनी रवायतें हैं ,

यूँ राह चलते मुसाफिरों को सुनायी नहीं जाती ।

 

इश्क़ के किस्सों में पर्दानशीनों के भी नाम आते हैं ,

राज़दारी ए मोहब्बत में किसी की इज़्ज़त यूँ उछाली नहीं जाती ।

 

दम बदम सांस का आना जाना ,

ऐसा लगता है शहर भर की हवाओं में उसी की खुशबू है ।

 

ज़िक्र उसका आज भी लर्ज़िश ए माहौल बना देता है ,

बाद उसके क़यामत की उठती ग़ज़ल सम्हाली नहीं जाती ।

good morning shayari in hindi

जश्न ए मातम ही ज़िन्दगी है यारों ,

किसी की बसी यादें यूँ दिल की गहराइयों से निकाली नहीं जाती ।

pix taken by google ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment