one line quotes on life in hindi आज नज़्मों में तल्खियां पिरोई जाएगी ,

On: July 5, 2026 2:58 PM
Follow Us:
one line quotes on life in hindi आज नज़्मों में तल्खियां पिरोई जाएगी ,

one line quotes on life in hindi आज नज़्मों में तल्खियां पिरोई जाएगी ,

आज नज़्मों में तल्खियां पिरोई जाएगी ,

फिर तेरे शहर से किसी मरीज़ ए दाना का कारोबार उठा ।

 

दौलत ए इश्क़ का रुतबा ही बस मुक़म्मल है ,

बाकी सब ख़ाक मिटटी के बने मलबों की औक़ात ही क्या ।

 

दोस्त कहता था तो मेरा सरीक ए ग़म भी होता ,

मुश्किल हालात में न मुझसे बेरुख़ी करता ।

 

एक हम ही बस खामोश थे तन्हाई में ,

महफ़िल ए रानाईयों में चाँद तारे ओ जुगनुओं से सवाल होता रहा ।

hindi kahaniyan, 

खुदा ने हमें इब्न ए इंसान पैदा किया ,

जाने किसकी रहनुमाई में हम हिन्दू मुसलमान बन बैठे ।

 

शेर गर भूखा हो तभी शिकार करता है ,

एक इंसान ही है जो गुमान की ख़ातिर दूसरे इंसान पर वार करता है ।

 

सारा का सारा खानदान सियासी है ,

सबके सब दल बदल बदल के सियासत करते रहे ।

 

गुमराह होती रही जनता ,

झूठे कसम ओ वादों से दम भरते रहे ।

 

दम क्यों नहीं निकलता है सोचके हैरान ,

इंसान की इंसानियत का गला हर दम घोटता इंसान ।

 

पत्थरों के शहर में दम घुटता है ,

कोई ख़ाक ओ मिटटी का भी एक बुत ओ मुजस्सिम दिखला दो ।

 

एक अक्स से मुझको मोहब्बत थी इस कदर ,

सदा ए इश्क़ की ख़ातिर तमाम उम्रें गुज़ार दी ।

 

आशिक़ का जनाज़ा है धूम मचने दो ,

उड़ती धूल से कह दो जाकर मेरे सनम का दर चूम आयें ।

 

क़तरे क़तरे में प्यास बाकी है ,

ज़र्रा ज़र्रा डुबो रखा है समंदर की तरह ।

 

गुलपोश नज़ारे हैं अंजुमन में सभी ,

बस उन शोख निगाहों की अदाकारी है ।

 

क्या करते उनसे अहद ए वफ़ा की उम्मीद ,

जो नाउम्मीदी में तमाम उम्रें गवाये बैठे हैं ।

 

राह ए फ़क़ीरी का असर देखिये हुज़ूर ,

ख़ाक फांकते हमने उम्रें गुज़ार दी ।

good morning shayari, 

हम नसीन मिले थे बहुत बस ,

इश्क़ ए हक़ीक़ी का नामोनिशान तलासते तमाम हसरतें फ़नाह की ।

 

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment