palak ke pakode ki kadhi recipe in hindi ,

On: July 5, 2026 3:17 PM
Follow Us:
palak ke pakode ki kadhi recipe in hindi ,

palak ke pakode ki kadhi recipe in hindi ,

दोस्तों आज हम सीखेंगे पालक के पकोड़े की कढ़ी बनाना पेट के लिए कढ़ी से बेस्ट कोई काढ़ा नहीं है , और अगर कढ़ी में

पालक की पौष्टिकता भी मिल जाए तो क्या कहने तो आइये दोस्तों सीखते हैं पालक के पकोड़े की कढ़ी बनाना ,

 

पालक के पकोड़े की कढ़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ,

 

२५० ग्राम पालक ,

२०० ग्राम बेसन ,

आधा छोटा चम्मच नमक ,

अजवाईन छोटा आधा चम्मच ,

जीरा १ छोटा चम्मच ,

धनिया पीसी एक

छोटा चम्मच ,

हरीमिर्च दो ,

एक चुटकी हींग ,

लहसुन चार से पांच कली ,

हरा धनिया ,

चुटकी भर मीठा सोडा ,

 

पालक के पकोड़े की कढ़ी बनाने की विधि ,

 

सर्व प्रथम पालक की भाजी को अच्छी तरह से धोकर साफ़ कर ले , इसके बाद इसे बारीक काट लें , इसके बाद

हरी मिर्च जीरा और लहसुन को छीलकर पेस्ट तैयार कर लीजिये , अब बेसन को पानी में गाढ़ा घोलिये ताकि भजिया

तलते समय पालक से बेसन अच्छी तरह से लिपटा रहे, अब इस घोल में हरी मिर्च जीरा और लहसुन का पेस्ट

मिला दीजिये , और एक चम्मच पीसी धनिया छोटा आधा चम्मच नमक , आधा छोटा चम्मच आजवाइन , को भी बेसन

के घोल में आराम से मिला दीजिये , थोड़ा सा चुटकी भर मीठा सोडा डाल दीजिये , और मिश्रण का अच्छे से गाढ़ा घोल

तैयार कीजिये , इसके बाद कड़ाही में लगभग २५० ग्राम मीठा तेल गरम करिये , जब तेल गरम हो जाए तो

अब पालक भाजी को बेसन में अच्छे से मिलाइये और बेसन के साथ पकोड़ा बनाइये , और इसे तलकर अलग रख दीजिये

। इसके पश्चात

 

अब बनाते हैं कढ़ी ,

५० ग्राम बेसन ,

१ लीटर मठा,

१ टी स्पून मैथी ,

हरी मिर्च २ ,

हींग चुटकी भर ,

लहसुन चार से छह दाना ,

कड़ी पत्ता

मठे में लगभग ५० ग्राम बेशन डाल कर मथानी से मथ लो , ध्यान रहे की इसमें गुल्थियाँ न बधने पाएं , अब कड़ाही में

एक बड़ा चम्मच तेल डालो , अब उसमे मेथी , कटा हुआ मिर्चा , छिली कटी लहसुन , चुटकी भर हींग , और कड़ी पत्ते

को डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक भूंज लो , इसमें घुला हुआ बेसन का घोल डाल दो , इसके बाद में आधा टी

स्पून हल्दी , स्वादानुसार नमक डाल दो फिर इसे धीमी आंच में पकने दो बीच बीच में इसे चम्मच से चलाते रहो , और

जैसे ही इसमें उबाल आने लगे टेल हुए पालक के पकोड़े डाल दे और लग भग इसे १५ से बीस मिनिट तक

मद्धम आंच में पकने केबाद किसी बर्तन में डाल दो , अब इस बनी हुयी कढ़ी में कटी हुई हरी धनिया पत्ती डाल दो , अब

दोस्तों आपकी तैयार है पालक के पकोड़े की  कढ़ी फिर आप इस फुलौरी  की कढ़ी को खुद भी खाइये और अपने मेहमानो

को भी खिलाइये ।

sooran ki kadhi banane ki vidhi 

 

Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment