urdu shayari in hindi गुलामी जा रही है तो बादशाहत भी जाएगी प्यारे ,

0
714
urdu shayari in hindi गुलामी जा रही है तो बादशाहत भी जाएगी प्यारे ,
urdu shayari in hindi गुलामी जा रही है तो बादशाहत भी जाएगी प्यारे ,

urdu shayari in hindi गुलामी जा रही है तो बादशाहत भी जाएगी प्यारे ,

गुलामी जा रही है तो बादशाहत भी जाएगी प्यारे ,

ये मशीनी सल्तनत किसी तख़्त ओ ताज की मोहताज़ नहीं ।

पुर्ज़े पुर्ज़े यहां सभी के बिखरे पड़े होंगे ,

इंसानी जज़्बातों की कोई औक़ात नहीं ।।

किसी मुकाम में लाकर मोहब्बत में छोड़ जाना ,

रिवायत ये नयी है मगर किस्सा ये पुराना है ।

बस ज़ौक़ ए आशिकी ही निभा पाते हैं लोग ,

मसला ये पेचीदा है लगता ये फ़साना है ।।

ज़ख्म सीने में नासूर बनके चुभते रहे ,

राह चलते रहे चुप चाप लब से उफ़ न किया ।

देखा जो हश्र ए यार उल्फत के मोड़ पर ,

रास्ता बदल दिया कोई गिला न किया ।।

बड़ी शिद्दत से अलविदा कह गया ऐसे ,

बहुत अरसे से दिल पे बोझ ले रखा हो जैसे ।

ऊब जाता है इंसान भी मोहब्बत से ,

हमने एक बुतनुमा को खुदा बना लिया कैसे ।।

सख्त शाखों से लहू बह निकला ,

ज़र्द पत्तों का हवा से उन्स नहीं ।

नरम लहज़ा था रूह ए क़ातिल का ,

महज़ नज़रों से बहक जाए वो क़तील नहीं ।।

रफ़्ता रफ़्ता गुज़र रही है ज़िन्दगी अपनी ,

रफ़्ता रफ़्ता गुज़र गया कारवां अपना।

न राब्ता खुद का कभी हुआ खुद से ,

हमसफर होकर भी बारहां सफर का रहा फ़लसफ़ा अपना ।।

उठे जो चरागों से लौ आसमान तलक़ ,

ख़ाक हो जाए ये ज़र्रा ए ज़मीन बात क्या होगी ।

हम सनद सनाई के शौक़ीन नहीं ,

सरगोशियों में महफिलें आबाद होगी ।।

शहर के शहर जल गए नशेमन धुंआ हो गया ,

दिल के अरमान नहीं निकले।

एक आह के फुवां की जुस्तजू तमाम उम्र रही ,

ख्वाहिसों का कारवां फनाह हो गया।।

लब ए तिश्नगी खींच लाई थी मैखाने तक ,

हुश्न ए शाकी से बहक जाएगा ये इल्म न था ।

गुनाह उन शोख निगाहों नहीं का न सही ,

दिल ही कम्बख्त ज़राफ़त के क़ाबिल निकला ।।

हम तो बस नाम ए मोहब्बत से ख़ौफ़ज़दा थे ,

कभी सोचा है वो किस दौर ए उल्फत से गुज़र रहे होंगे ।

जिनके मेहबूब गैर की पनाहों में ,

इस शब् की सहर कर रहे होंगे ।।

कुछ जवाब वो बातों ही बातों में मांग रहा था ,

हमने भी बोल दिया ये उर्दू फ़ारसी छोड़िये ।

नज़रों में नज़रें डाल कर , तार्रुफ़ ए मुलाक़ात कीजिये ।।

जूनून ए इश्क़ में जल गया चाँद रात भी ,

अब इल्तेज़ा ए हुश्न है न जनाब बेबाक बात कीजिये ।

शबनमी सरारों से दिल के जज़्बात झुलस जाते हैं ,

बस नज़रों के इशारों से बयान हालात कीजिये ।।

सफ़हा सफ़हा हर्फ़ दर हर्फ़ तहरीरें गुमराह किया करती हैं ,

तू नज़रों में नज़रें डाल कर बात किया कर ।

धड़कने इस कदर तेरे ख्यालों से बावस्ता है ,

आजकल ख़्वाबों में भी तेरा दीदार किया करती हैं ।।

नज़र आता नहीं कोई शख्स ,

जहां वीरान लगता है ।

बाद दीदा ए यार के दिल ,

उनकी दीड का तलबगार रहता है ।।

इन नरगिसी आँखों में दो सुरमई पैमाने हैं ,

कूचा ए यार में शामें गुलज़ार हुआ करती हैं ।

चमन में कह दो दिल किसी ख़ूबरू ए मंज़र का तलबगार नहीं ,

श्याम स्याह राते जमाल ए यार से गुलज़ार हुआ करती हैं ।।

pics taken by google

SHARE
Previous articlehappy halloween story in hindi love beyond air ,
Next articlemotherly love scariest night of my life,
Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.