कपूरकंद बनाने की विधि indian recipes in hindi , 

On: July 5, 2026 3:42 PM
Follow Us:
कपूरकंद बनाने की विधि indian recipes in hindi , 

कपूरकंद बनाने की विधि indian recipes in hindi ,

दोस्तों आज हम फलाहारी कपूरकंद अर्थात दूसरे शब्दों में कहें तो लौकी का हलवा बनाना सीखेंगे , जो खाने में बेहद

लजीज़ है और नवरात्री के इस पावन पर्व पर घर में आराम से फलाहार के लिए तैयार कर सकते हैं , दोस्तों कपूरकंद में

कुछ लोग खोवा (मावा ) भी डालते हैं मगर हम खोवा का उपयोग न करके दूध से बनायेगे ताकि हाजमे में कोई दिक्कत

नहो , तो आइये दोस्तों सीखते हैं कपूरकंद बनाने की विधि । इसके लिए आवश्यक सामग्री निम्नप्रकार है जो इसमें लिखी

हुयी है , जिसे आप नोट कर सकते हैं ,

कपूरकंद बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ,

आधा किलो लौकी ,

१० काजू ,

५० ग्राम शक्कर ,

एक बड़ा चम्मच घी ,

आधा लीटर दूध ,

आधा छोटा चम्मच इलाइची पाउडर ,

कपूरकंद बनाने की विधि ,

सर्वप्रथम लौकी को छील इसके बाद इसमें बीजवाला बीच का हिस्सा काटकर अलग कर दो फिर इसे किस लो , और कुकर

में तेज़ आंच में एक सीटी में उबाल लो , इसके बाद ठंडा होने पर उसे पोहा वाली छलनी में १० मिनिट तक रख दो ताकि

उसका पानी निकल जाए , इसके बाद कड़ाही में १ बड़ा चम्मच घी डालो और मध्यम आंच में काजू गोल्डन ब्राउन तलकर

अलग कर दो , इसके बाद इसी घी में उबला हुआ लौकी डाल दो और पांच मिनिट तक लौकी को भूजकर दूध डाल दो ,

और आंच तेज़ कर दो , और चम्मच से चलाते रहो , जब दूध इसमें पूरी तरह से समाजाये तो इसमें शक्कर डाल दो ,

शक्कर डालकर थोड़ा देर पका लो , जब गाढ़ा हो जाए तो तला हुआ काजू और इलाइची पाउडर डालकर गैस बंद कर दो ,

इस तरह आपका फलाहारी कपूरकंद तैयार है । कपूर को सजाने के लिए आप अपनी स्वेच्छा नुसार और मेवा काटकर

सजा सकते हैं , जो आपको अच्छा लगे मुझे अजु के साथ खाना पसंद है इसलिए मैंने काजू बस डाला है ,

खसखस का हलवा बनाने की विधि ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment