ख़ुश्क लबों की गुज़ारिश दुआ बनके मोहब्बत बरसे शहर भर में good morning shayari,

On: April 19, 2025 1:30 AM
Follow Us:
ख़ुश्क लबों की गुज़ारिश दुआ बनके मोहब्बत बरसे शहर भर में good morning shayari,

ख़ुश्क लबों की गुज़ारिश दुआ बनके मोहब्बत बरसे शहर भर में good morning shayari,

ख़ुश्क लबों की गुज़ारिश दुआ बनके मोहब्बत बरसे शहर भर में ,

गुंचा गुंचा गुलों के रंग ओ बू से खिल जाएँ ।

 

मैं जब भी होता हूँ उदास ग़म ए फ़ुर्क़त में ,
हर ओर दुआ बनके मिलती है मोहब्बत तेरी ।

 

ज़िन्दगी होती ग़र क़ामिल उनकी दुआओं के दम से ,

वो कब के जा दूर बैठे हैं हमसे किनारा करके ।

love quotes in hindi

जब आदमी को आदमी से वेहसत होती है ,

ज़मीनें बंज़र हर मंज़र बियाबाँ होता है ।

 

जीने की जद्दोज़हद ख़त्म होती नहीं ,

यहाँ आदमी, आदमी के लहू का इस क़दर से प्यासा है ।

 

दुआ बनके धड़कती है मेरे सीने में ,

जुदा होकर भी मेरी साँसों का तेरी साँसों से ताना- बाना ख़त्म नहीं होता ।

 

हर एक दुआ के बाद लब पर तेरा ही नाम आया ,

ज़िन्दगी के सफ़र में जब भी कभी तन्हा उदास सा पाया ।

 

दुआओं के दम पर शहर भर में क़त्ल ए आम होते हैं ,

आज कल क़ातिल हुश्न के पिटारे क़त्ल का सामान साथ लेकर के चलते हैं ।

 

हमसे ज़्यादा दुआओं की ज़रूरतें उनको हैं ,

जो सरे बाजार रूबरू ए ज़माल ए यार के गुज़रे ।

 

ज़िन्दगी किसी की दुआओं का असर होगी वरना,

हम तो सहराओं से भी क़फ़न ओढ़ कर गुज़रे ।

 

हमें मोहब्बत की तलब थी गोया,

लोग रिश्तों पर रिश्ते लेकर के मिलते रहे ।

 

लब पर दुआ आँखों में शिकायत रखती है ,

ये आतिश ए मोहब्बत है शर्द में भी ग़ज़ब की तिश्नगी रखती है ।

 

दुआ कर मैं राख हो जाऊं ,

मेरे ख़ाक ए बदन की मिटटी भी तेरे काम आ जाये ।

 

रब् की दुआ में हाँथ उठता है ,

दिल की हर सदा में तेरी ख़ैरियत की बात होती है ।

 

ये उसकी दुआओं का असर है शायद ,

उसके हिस्से में चाँद तारे मेरे हिस्से में बस खIली रात आई ।

 

कुछ ख़ास मौकों की तलाश रहती है ,

ख़ाली लबों को बस जाम की प्यास रहती है ।

 

गुलामों की फौजें देखी हैं आंगे बहुत मीनारों के ,

कोई दिल से दुआ दे ऐसी जो सीधी दिल तक पहुँच जाए ।

hard touching story in hindi,

ख़ुद की उम्र का कुछ तो ख़्याल करो चच्चा ,

एक पाँव क़ब्र में रख कर किस किस की ज़िन्दगी कबाड़ करोगे ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment