ख़ैरात की ज़मीन को सल्तनत बनाये बैठे हैं dard shayari ,

On: April 18, 2025 4:07 AM
Follow Us:
ख़ैरात की ज़मीन को सल्तनत बनाये बैठे हैं dard shayari ,

ख़ैरात की ज़मीन को सल्तनत बनाये बैठे हैं dard shayari ,

ख़ैरात की ज़मीन को सल्तनत बनाये बैठे हैं ,

दो नैनो की डोली में चाँद तारों की बारात सजाये बैठे हैं ।

 

सियासी खरपतवारों में गर महक होती ,

तारीफ़ ए गुल से चमन भी महका होता ।

 

ज़मीन सुलग रही है आसमान जल रहा है ,

जाने किस फ़िराक़ ए यार में फिर दिल पिघल रहा है ।

 

जाने किस हक़ से ले लेता है वो मेरा नाम आज भी ,

दिल से गली कूचे तक कोई ताल्लुक़ात नहीं है ।

dosti shayari 

जागीरें तेरे ख़्वाबों की सोने नहीं देती हैं ,

खो जाने के ही ख़ौफ़ ने नैनो में उत्पात मचाया है ।

 

हर रात तफ़री में निकल जाती हैं आँखें मेरी ,

तू किसी राह ए ख़्यालों में आता तो होगा ।

 

एक सियासत की हरामज़दगी है साहेब ,

वरना अपना मुल्क़ भी दुनिया में अब्वल न हो ऐसी बात नहीं ।

 

मुद्दे तो पहले भी ख़त्म हो सकते थे दबी कब्रों के मुर्दों के ,

गोया चुनावी सियासत का ख़ूनी खेल खेलते कैसे ।

 

कलम ने रो दिया होगा खुली सड़कों पर फैले आदम के खूनो पर ,

बेज़ा ही फसल ए गुल पर यूँ आँसू बहाये नहीं जाते I

 

क़ातिलों की तारीफ़ी में बाँध बनते नहीं ,

अब तो मोहब्बतों के दरिया में नफरतों का तूफ़ान बनके उठा है ।

 

शान्त लहरों पर पड़ती सूरज की लालिमा ,

हिंदुस्तानी गंगा जमुनी तहज़ीब की परिचायक है ।

 

साँस थमती नहीं एक उम्र के बाद ,

भभकते चरागों में एक बग़ावत है ।

 

हमने रखे हैं अरमानो को बुझा कर दिल में ,

ग़म के अंधेरों में दिल जलाएंगे ।

 

दिलों की लौ बुझ के न सिमट जाए ,

शाम ए बज़्म में शमा ए इश्क़ जलाये रखना ।

 

सादगी ऐसी की जैसे उथली नदी ,

जिस्म ऐसा की लहरें शर्माएं ।

love shayari

रात की आगोश में कुम्हला के सोये थे नन्हे बीज ,

सुबह की पहली किरण से चारागार हुए ।

 

कुछ चेहरे थे धुंधली आँखों में ,

एक उम्र के बाद दिन के उजालों में पर्दाफास हुआ ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment