गुलगुला बनाने की विधि indian recipe in hindi ,

On: July 5, 2026 3:55 PM
Follow Us:
गुलगुला बनाने की विधि indian recipe in hindi ,

गुलगुला बनाने की विधि indian recipe in hindi ,

दोस्तों आपने कहावत सुनी होगी , गुड़ खाये और गुलगुले से परहेज़ करे , तो दोस्तों अब आप गुड़ भी खाइये और

गुलगुला भी , आपको गुल गुले से परहेज करने की कोई ज़रुरत नहीं है , क्यूंकि हम आपको बता रहे हैं की गुल गुला कैसे

बनता है , तो दोस्तों आइये सीखते हैं बेहद लजीज़ गुलगुला बनाना , इसके लिए ज़रूरी सामग्री नीचे लिखी है कृपया उसे

नोट कर लीजिये ।

गुलगुला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

१०० ग्राम गेहू का आटा,

१०० ग्राम गुड़ ,

१० ग्राम डोडा ,

५ ग्राम कालीमिर्च ,

चार चिरौंजी १० ग्राम ,

सौंफ ५ ग्राम ,

१० ग्राम किसा हुआ नारियल ,

२५० ग्राम मीठा तैल ,

गुलगुला बनाने की विधि

गुड़ को फोड़ के लगभग २५० ग्राम पानी में घोल ले ,जब गुड़ अच्छे पानी में मिल जाए तो पानी को छान ले , इसके बाद

गुड़ वाले पानी में १०० ग्राम आटा घोलो , इसके बाद डोडा और काली मिर्च को हल्का दुरदुरा कर लो और घोल में डाल दो

बाद चार चिरोंजी और किसे हुए नारियल को भी घोल में डाल दो और अच्छे से मिश्रण तैयार कर लो , अब इसे कम से

कम ४ घण्टे तक फूलने के लिए रख छोड़ना चाहिए ,

इसके बाद चूल्हे पर कड़ाही चढ़ाइये और उसमे लगभग २५० मिली लीटर मीठा तैल डालिये , जब तैल अच्छी तरह से

गरम हो जाए तो उस में इस तैयार घोल के पकोड़े बनाकर तलिये , और गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये , और जब तल

जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लीजिये , और इसे आप आम के अचार या दही के साथ खाइये और अपने मेहमानो को

भी खिलाइये , जो भी खायेगा बस उँगली चाटता रह जाएगा ,

खासकर बच्चों और बुजर्गों को गुलगुले बेहद पसंद आते हैं , मुझे तो गुलगुले आम के आचार के सात खाना बेहद पसंद है

, तो दोस्तों आज के लिए इतना ही उम्मीद है की आपको भारतीय व्यंजन की जो नयी श्रृंखला हमने सुरु की है आपको

पसंद आ रही होगी , आप अपनी प्रतिक्रिआ गूगल प्लस पर दे सकते हैं आपके विचारों और सुझावों का तह ए दिल से

स्वागत है धन्यवाद ।।

मालपुआ बनाने की विधि indian recipe ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment