यूँ ही नहीं प्लेटफार्म में ट्रैन के डिब्बों के पीछे दौड़ता बचपन shayari in hindi ,

On: April 19, 2025 5:41 PM
Follow Us:
यूँ ही नहीं प्लेटफार्म में ट्रैन के डिब्बों के पीछे दौड़ता बचपन shayari in hindi ,

यूँ ही नहीं प्लेटफार्म में ट्रैन के डिब्बों के पीछे दौड़ता बचपन shayari in hindi,

यूँ ही नहीं प्लेटफार्म में ट्रैन के डिब्बों के पीछे दौड़ता बचपन ,

मज़बूरियों ने पगडंडियों से पटरियों तक का सफ़र तय कराया होगा ।

 

बचपन में ही गुम गया होगा ,

हँसता कैसे वो खोकर अपना चाँद सा हसीं दिलकश चेहरा ।

 

रात की अलसाई आँखों में ऊँघता बचपन ,

सुबह सूरज की किरणों संग फुर्र होके उड़ना चाहता है ।

 

कसे कसे थे बचपन के शिकंजे सारे ,

खुले हांथों से अब अपनी जवानी में रंग भरना चाहता हूँ ।

 

निगाह ए रूबरू हो जिगर चाक चाक ,

हो मोहब्बत जब भी क़ामिल जिस्म ख़ाक ख़ाक हो ।

 

खुरदुरे सिक्के भी चल जाते हैं राह ए फकीरी में ,

फ़क़ीरों की दुआओं में यगना वाली बात होती है ।

sad shayari 

सब्ज़ बागों में सपने तलाशती ये नज़र ,

आज मौसम का मिजाज़ बड़ा यगना है ।

 

फ़ितना गीरी रह रह के दिल में कसकती है ,

कोई और सूरत देखि नहीं सूरत ए यगना के बाद ।

 

लकीरें हमारे हांथों में कम न थी ,

तक़दीर उनकी यगना होगी जिन्हें तू बेइन्तेहा मिला ।

 

देर रात जब सरहदों पर बात चलती होगी ,

कुछ ख़्वाब जुगनुओं से आँखों में चमकते होंगे ।

love shayari 

शहर शहर को देखने लगता है तेरे आने के बाद ,

गोया क्यों कर कहूँ की मेरे शहर में यगना सेहर नहीं होती ।

 

इश्क़ के ज़ानिब भी कुछ किया करो ज़ाहिर ,

बस सुबह ओ शाम के दुआ सलाम से दिल की नज़्मे पूरी नहीं होती ।

 

शौक़ हमें ही था बर्बाद होने का वरना ,

वरना मोहब्बत की सियासतें इतनी यगना नहीं होती ।

 

वो नज़रों से बयान बाज़ी वो हाज़िर ए शबाब ,

ज़ाहिर सा हो रहा है इश्क़ ए ज़ानिब सा बुरा हाल ।

 

ज़ाहिर है मेरा हाल ए दिल तेरे वज़ूद से ,

चाहे इसे आबाद रख चाहे खाना बदोश कर ।

 

उन नज़रों से हाज़िर जवाबी मांगती है नज़र ,

जिन नज़रों के हाज़िर नाज़िर नज़रें बिताई तमाम उम्र ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment