है उसका ही रहम ओ करम वो ही ख़ुदा है festival shayari in hindi,

On: April 17, 2025 6:48 PM
Follow Us:
है उसका ही रहम ओ करम वो ही ख़ुदा है festival shayari in hindi,

है उसका ही रहम ओ करम वो ही ख़ुदा है festival shayari in hindi,

है उसका ही रहम ओ करम वो ही ख़ुदा है ,

जहां में बेज़बान जानवर भी माँ बोलता है ।

 

यूँ तो जहां में फ़रिश्तों की फ़ेहरिस्त लम्बी है ,

मगर बस माँ है जो हर बला में बेटे के साथ रहती है ।

 

करता है सरहदों की निगेहबानी माँ के लाडलों को मेहफ़ूज़ रखता है ,

देश का सैनिक भी अपनी माँ का लाल होता है ।

love shayari

कमाल हैं दौर ए जिगर के फ़लसफ़े भी ,

दिल में क्या है ज़बान में क्या है कम्बख्त लिखता क्या है ।

 

मैक़दे तो गया था क़ाफ़िर भी पॉकीज़ाह ए क़दम ,

दाग दामन पर लगा आया आफत ए उल्फत के बाद ।

 

कोई ज़र के लिए लड़ रहा है कोई ज़मीन के लिए लड़ रहा है ,

माँ की ममता के आँचल तले हर एक लाल पल रहा है ।

 

क्या ख़बर थी घर के बाहर जो निकलेंगे क़दम ,

किसी की नज़रों की मीना में डूब जाएंगे हम ।

 

ज़बान में लर्ज़िश और लड़खड़ाते क़दम ,

इश्क़ के मारे कुछ एक नुमाइंदों ने मयकशी को सर ए राह बदनाम किया है ।

 

इश्क़ है ग़र गुनाह , गुनाह करते रहिये ,

दिल टूटे या जुड़े सबक लेते रहिये ।

 

वतन की सरपरस्ती में आगे बढ़ गए जो क़दम ,

वज़ूद ए दुश्मन के सीने का दम ख़म भी देखेंगे हम ।

 

दिखता है बेज़बानो पर भी इंसानी सोहबत का असर ,

पर जानवर उतने नहीं हिंसक जितना है आदम अबका ।

 

परिंदों ने ज़बान सीख ली चैन ओ अमन वाली ,

ज़माने ने पर काट दिए सैय्यादियों का हवाला देकर के ।

 

सबक बहुत हमने सीखा सत्य और अहिंसा वाले ,

अपितु धरा पर पाँव अडिग हैं पथ से नहीं पीछे हटने वाले ।

 

ज़िन्दगी कुछ भी हो कैसी भी हो ,

बहरहाल सपने हसीं दिखाती है ।

2line attitude shayari 

शब् ओ रोज़ की सोहबत में रहकर ,

जमाल ए यार की भी रंगत निखर गयी ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment