इतर फुलेल लगा कर सियासी शख्सियत छुपायेगा कब तलक funny political shayari ,

On: April 19, 2025 6:07 PM
Follow Us:
इतर फुलेल लगा कर सियासी शख्सियत छुपायेगा कब तलक funny political shayari ,

इतर फुलेल लगा कर सियासी शख्सियत छुपायेगा कब तलक funny political shayari ,

इतर फुलेल लगा कर सियासी शख्सियत छुपायेगा कब तलक ,

तेरी पोशीदा की निगेहबानी से मरे मुर्दों की बदबू सी आती है ।

 

तेरे मुखड़े पर एक जुमला उछालने को जी करता है ,

तेरी शख्सियत में दबे मुर्दे उखाड़ने को जी करता है ।

 

देखा जो आइना तो मुझमे तू ही तू मिला ,

जब रूबरू हुआ तो आइन ए शख़्सियत बदल गयी ।

 

दफ़न हैं कितने सूरमा इसमें ,

ये मिटटी ख़ाक ए बदन पर सब्ज़ बागों के गुल खिलाती है।

image shayari 

वक़्त की फ़ितरत है रुख बदलने की ,

इंसान चाहे जितनी शख्सियतें इज़ाद करे ।

 

तेरी हर शख़्सियत फशाना है ,

तेरी सूरत फरेब लगती है ।

 

क़ुदरत से इश्क़ का अर्क़ भरता हूँ ,

तब कहीं जाके लफ़्ज़ों को क़लम बद्ध करता हूँ ।

 

होंगे वादियों के मंज़र हसीन लाख सही ,

क़ुदरत का हर करिश्मा तेरी तरह नायाब नहीं ।

 

बदलती सोहबतों का असर दिखने लगा फ़िज़ाओं में ,

घुली घुली सी नज़र रंग ओ बू का ज़िक़्र करने लगी ।

 

जिस दिल की ग़ैरतमंदी पर नाज़ था हमको ,

यूँ फिसला हाँथ से की गैरों की महफ़िल में जा गिरा ।

 

आँखों के मोती जब भी खार लगे ,

वादी ए गुल की शबनम को तुम अपनी पलकों से चूमते रहना ।

 

तथ्य सत्य होता गया ,

क़ुदरत से खिलवाड़ होता रहा मानवता खामियाज़ा भुगतती रही I

 

इन्सानियत जब भी तार तार होती है ,

क़ुदरत अपने आप मुँह दबा के रोती है ।

 

मरना सभी को है ज़िन्दगी में एक दिन ,

तब तक क्यों न ज़िंदा दिली से ज़िन्दगी का फ़लसफ़ा सुन लें ।

love shayari 

हिमाक़तें बढ़ा देती हैं शैतानियाँ दिल की ,

कुछ नादानियाँ उनकी कुछ बेईमानियाँ क़ुदरत की ।

 

एक हैवान है इंसान के अंदर भी ,

जो इंसान का इंसान से क़त्ल ए आम मचा देता है ।

 

जानवर भी सोचते होंगे जंगल बेंच कर खा गए सारे ,

क्या शहरों में इंसान की सूरत में हैवान बसते हैं I

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment