मनहूस आईने से कह दो यूँ न घूरे हमको funny shayari ,

On: April 22, 2025 5:08 AM
Follow Us:
मनहूस आईने से कह दो यूँ न घूरे हमको funny shayari ,

मनहूस आईने से कह दो यूँ न घूरे हमको funny shayari ,

मनहूस आईने से कह दो यूँ न घूरे हमको ,

बाद उनके हम उस दिन से टूटे हैं जब से सनम रूठे हैं हमसे ।

 

नक़ाब में देखा था तो बस जान से गए ,

यूँ शब् ओ सेहर सरे आम भटकोगे तो क़त्ल ए आम करोगे ।

 

उलझी सी राहें हैं शहर ए यार की मेरे ,

उलझी सी लटों की उलझने सुलझाने में सेहर होती है ।

 

पर्वत पठार नदियाँ गगन जंगल हो बियाबान ,

हर राह हो आसान ग़र साथ मोहब्बत की दुआ हो ।

 

चवन्नी अठन्नी का हिसाब करने वाले ,

इश्क़ ओ मोहब्बत की बातें नहीं किया करते ,

गोया वो ही ज़ौक़ ए आशिक़ी फरमाये जो जागीरें तबाह करने का जिगर रखता हो ।

2line attitude shayari 

अपने दर्द के सिवा ज़माने का दर्द जाने कौन ,

तड़पते को मरता छोड़ लोग गुज़र जाते हैं मौन ।

 

रात के झुरमुट से झाँकती तन्हाई ,

दरख्तों के बीच ठहरी रात लंबी सी अकेला चाँद सादा सा ।

 

हलाहल बनी है खुद ज़िन्दगी अपनी ,

इतने कौतूहल से न देख ग़म के आँसू पियूँ या मोहब्बत का विषपान करूँ तिज़ारत ए मोहब्बत को मिले तो कोई टेक ।

 

कौन ख़ुशी से ताण्डव करता है यारों ,

किया हो विषपान गले हो मुण्डमाल बीवी हो काली उस पर एक न हो साला साली तो खुद नटराज बन जाए सवाली ।

कितना सुकून ए रूह है दिल के तहख़ाने में ,

बड़ा कोलाहल था ज़माने में ।

 

तेरे चेहरे पर जो हुश्न का शबाब है ,

मेरे इश्क़ की रंगत का लबाब है ।

 

वही दर्द का आलम वही मौसम ए तन्हाई ,

ज़बान पर वही नग़मे फिर वही कहानी याद आई ।

 

हाँथ अलग रखकर भी साथ तो चल सकते थे ,

अलग अलग कोने में दिल जलाकर भी रोशन एक दूजे का घर तो कर सकते थे ।

 bhayanak horror story

जितने भी सनम मिले सब बेरहम मिले ,

जब भी मिले अपने हमदम के साथ होठों पर गिले आँखे नम लिए दम ब दम मिले ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment