इन्द्रहर की कढ़ी indian recipes in hindi , 

On: July 5, 2026 3:58 PM
Follow Us:
इन्द्रहर की कढ़ी indian recipes in hindi , 

इन्द्रहर की कढ़ी indian recipes in hindi ,

५० ग्राम छिलका रहित मूंग दाल ,

५० ग्राम छिलका रहित उड़द दाल ,

५० ग्राम छिलका रहित मसूर की दाल ,

५० ग्राम चना की दाल ,

 

चारों दालों को मिक्स करके के लगभग एक लीटर पानी में फुला दो , सुबह दालों को पानी से अलग करके मिक्सर में पीस

लो , पेस्ट को खाली बर्तन में डाल दो , फिर इसमें घर का पिसा हुआ गरम मसाला एक टी स्पून डाल दो , आधा चम्मच

पीसी लाल मिर्च हल्का सा नमक , और थोड़ा सा कटी हुयी हरी धना पत्ती डाल दो , अब इन सबको मिला कर पेस्ट

तैयार करना है , इसके बाद एक थाली में तेल लगाकर पूरे पेस्ट को उसमे डाल कर अच्छी तरह से फैला दो , अब कडाही

में २०० ग्राम पानी डालों उसके ऊपर कुकर वाली जाली रख दो उसके ऊपर पेस्ट वाली थाली रख दो , अब उस थाली के

ऊपर एक थाली और ढँक दो , और गैस को धीमी आंच में जलने दो , १५ से २० मिनिट तक उसे पकने दो , इसके बाद

उसे गैस से उतारो अब आप देखेंगे की पेस्ट थाली में बर्फी की तरह जम गया है , उसे थोड़ा ठण्डा हो जाने दे इसके बाद

उसे बर्फी के आकार में चक्कू से काट लो , अब कड़ाही में २५० ग्राम मीठा तेल डालों , और इन टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन

होने तक तल लो ,

कढ़ी बनाने के लिए सामान हमने रसाज की कढ़ी में बताया था वो आप इस लिंक से प्राप्त कर सकते हैं । रसाज की कढ़ी 

अब बनाते हैं कढ़ी ,

मठे में लगभग ५० ग्राम बेशन डाल कर मथानी से मथ लो , ध्यान रहे की इसमें गुल्थियाँ न बधने पाएं , अब कड़ाही में

एक बड़ा चम्मच तेल डालो , अब उसमे मेथी , कटा हुआ मिर्चा , छिली कटी लहसुन , चुटकी भर हींग , और कड़ी पत्ते

को डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक भूंज लो , इसमें घुला हुआ बेसन का घोल डाल दो , इसके बाद में आधा टी

स्पून हल्दी , स्वादानुसार नमक डाल दो फिर इसे धीमी आंच में पकने दो बीच बीच में इसे चम्मच से चलाते रहो , और

जैसे ही इसमें उबाल आने लगे इंद्रहर के टुकड़े डाल दे और लग भग इसे १५ से बीस मिनिट तक मद्धम आंच में पकने के

बाद किसी बर्तन में डाल दो , अब इस बनी हुयी कढ़ी में कटी हुई हरी धनिया पत्ती डाल दो , अब दोस्तों आपकी तैयार है

इंद्रहर  कढ़ी फिर आप इस इंद्रहर की कढ़ी को खुद भी खाइये और अपने मेहमानो को भी खिलाइये ।

rikmach ki sabzi , 

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment