aloo bonda recipe in hindi , 

0
1313
aloo bonda recipe in hindi , 
aloo bonda recipe in hindi , 

aloo bonda recipe in hindi ,

 

दोस्तों बर्षात का मौसम है और बारिश के इस मौसम में चटपटे खाने का अपना मज़ा है . और अगर गरम गरम चाय के

साथ गरमा गरम आलूबंडा हो तो बारिश का मज़ा और भी दुगना हो जाता है , तो दोस्तों अब जी ललचाने की ज़रुरत नहीं

है , क्यंकि हम लेकर आये हैं आज गरमा गरम ज़ायके दार चटपटा आलूबंडा बनाने की विधि , तो आइये दोस्तों सीखते हैं

आलूबंडा कैसे बनाया जाए , उसके लिए आवश्यक सामग्री इस प्रकार है जिसे आप नोट कर ले ।

आलूबंडा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ,

 

५०० ग्राम आलू ,

१५० ग्राम बेसन ,

एक पाव तेल,

हरी मिर्ची दो ,

जीरा एक छोटा चम्मच ,

प्याज एक बड़ी ,

धनिया पाउडर एक छोटा चम्मच ,

आधा छोटा चम्मच हल्दी ,

गरम मसाला एक छोटा चम्मच पिसा ,

हरी धनिया पत्ती थोड़ा सा बारीक कटी हुयी ,

आधा छोटा चम्मच अजवाइन ,

नमक स्वादानुसार ,

आलूबंडा बनाने की विधि ,

 

सर्वप्रथम ५०० ग्राम आलू को प्रेशर कुकर में लगभग आधा लीटर पानी डाल कर ५ सीटी में पका ले, अब गैस बन्द करके

इसे ठंडा होने के लिए रख दो , अब बेसन को एक डोंगे में गाढ़ा घोल ले अब इसमें आधा छोटा चम्मच अजवाइन और

स्वादानुसार नमक और आधा छोटा चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला दो , अब घोल को अच्छे से मिलाकर कर ढँक कर

रख दो , अब बारीक प्याज और हरी मिर्ची काट लो , और इसे अलग रख दो , अब आलू जब ठन्डे हो जाएँ तो इन्हे छील

कर अच्छे से मसल लो , अब कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर तेज़ आंच में गरम करो , तेल गरम हो जाने पर

एक छोटा चम्मच जीरा , कटी हुयी हरी मिर्ची और प्याज डाल कर लाल होने तक भूँजो , प्याज जब सुनहरी लाल हो जाए

तो इसमें आलू डालें , अब आलू को अच्छे से भूँजो , इसके बाद इसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी , एक छोटा चम्मच

धनिया पाउडर , और आधा छोटा चम्मच गरम मसाला डालकर लाल होने तक आलू को भूंजे , अब गैस बंद कर दे , अब

इस आलू के मिश्रण में बारीक कटा हुआ धनिया पाउडर डाल दे , और अच्छे से मिला दें अब इस आलू के मिश्रण को एक

थाली में निकाल ले , अब आलू के ठंडा हो जाने पर आलू की गोल गोल गोल गोलियों को चपटा करके टिकियों का आकार

दे दे ,

अब कड़ाही में २५० ग्राम तेल डाल कर तेज़ आंच में गरम करें , अब इन आलू की टिकियों को बेसन में अच्छे से डुबो डुबो

कर तले, इसी तरह क्रमशः सारी टिक्यों को तल ले , अब आपका गरम गरम आलूबंडा तैयार है , और बर्षात के मौसम में

गरमा गरम आलूबंड़े का टमाटर की चटनी के साथ स्वाद ले ।

sabudana vada recipe 

SHARE
Previous articlehostel 2 a thrill horror short story hindi ,
Next articlebhindi ki kalonji indian recipe in hindi ,
Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.