bhindi ki kalonji indian recipe in hindi ,

0
1691
bhindi ki kalonji indian recipe in hindi ,
bhindi ki kalonji indian recipe in hindi ,

bhindi ki kalonji indian recipe in hindi ,

दोस्तों हमने अभी तक भिंडी को कई तरह से बनाना सीखा , जैसे बेसन भिंडी , मसाला भिंडी , दही भिंडी , जिसे आप

लोगों ने काफी पसंद किया , भिंडी की लोकप्रियता को मद्देनज़र रखते हुए आज हम सीखने जा रहे हैं भिंडी की कलौंजी ,

इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री लिख लीजिये ,

आवश्यक सामग्री,

भिंडी २५० ग्राम ,

राई १० ग्राम ,

१० ग्राम जीरा ,

मेथी ५ ग्राम ,

खड़ी धनिया १० ग्राम ,

सौंफ १० ग्राम ,

५ ग्राम करायल ,

पीसी १ छोटा चम्मच हल्दी ,

एक छोटा चम्मच अमचूर ,

पीसी लालमिर्ची छोटा आधा चम्मच,

नमक एक छोटा चम्मच,

१०० ग्राम कड़वा तैल,

एक चुटकी हींग ,

 

भिंडी की कलौंजी बनाने की विधि ,

सर्वप्रथम भिंडी को धोकर पानी निकल लो , इसके बाद भिंडी में चक्कू से चीरा लगाओ ताकि मसाला भरा जा सके , अब

गैस में कड़ाही चढ़ाकर राई , जीरा , खड़ी धनिया , सौंफ , और करायल , मेथी को धीमी आंच में अलग अलग भूंज ले ,

अब राई जीरा मेथी और खड़ी धनिया को मिक्सी में बारीक पीस ले , इसके बाद सौंफ को दुरदुरा पीस ले , इन सबको

पीसने के बाद एक साथ मिला ले , इसके बाद इसमें आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च , एक छोटा चम्मच अमचूर , हल्दी

एक छोटा चम्मच नमक एक छोटा चम्मच भी इसमें मिला ले , अब इस मिश्रम में एक छोटा चम्मच कड़वा तैल भी

मिला ले , अब इस मिश्रम को चीरी हुयी भिंडी में दबा दबा कर अच्छी तरह से भर दे , जब सभी भिंडी में मसाला भर

जाए , तो चूल्हे पर कड़ाही में १०० ग्राम तैल डाल कर गरम करे , अब इसमें एक चुटकी हींग डाल दे इसके बाद , सब

भिंडी को उसी तैल में अच्छे से जमा दे , और आंच धीमी कर के ऊपर से एक अच्छे से ढक्कन से ढँक दे, और पांच

मिनिट तक पकने दे , इसके बाद सब भिंडी को एक चम्मच से पलट दे, इसके बाद पुनः उन्हें ढक्कन से ढँक दे , और

धीमी आंच में पकने दे , ये क्रम तब तक जारी रखे जब तक की भिंडी अच्छे से पक न जाए , भिंडी की कलौंजी पकने के

बाद एक साफ़ डोंगे में निकाल के रख ले , तो दोस्तों अब आपकी भिंडी की कलौंजी तैयार है , अब इसे रोटी और दाल

चावल के साथ आराम से खाएं ।

 

SHARE
Previous articlealoo bonda recipe in hindi , 
Next articleTreasure of ruins true thrill horror short story hindi ,
Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.